उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहडोल के गंधिया ग्राम में भगवान श्रीराम के विश्राम स्थल का दर्शन और पूजन किया
भोपाल : उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के वनवास के दौरान विश्राम स्थल जयसिंहनगर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम गंधिया (सीतामढ़ी) में पहुंचकर दर्शन किये। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को गंधिया ग्राम को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि भगवान श्रीराम वनवास के दौरान उमरिया जिले के (सीतामढ़ी ) के दशरथ घाट होते हुए गंधिया ग्राम पहुंचे थें। जहां उन्होंने 11 दिन विश्राम किया था।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि मंदिर के पास प्राचीन तालाब है जिसे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसपर कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में ग्रामीणों के साथ जल चौपाल का आयेाजन कर कार्य योजना तैयार की गई है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि गंधिया ग्राम को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने तथा आमजन के श्रद्धा का केंद्र बनाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी शीघ्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर को व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। विधायक शरद कोल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरेंद्र सिंह धुर्वें सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
यात्रियों ने उठाए सवाल—सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही क्यों हो रहीं प्रभावित
खनन प्रभावित जिलों के लिए बनी योजना पर विवाद गहराया
दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Akhilesh Yadav की सपा ने Gujarat में मारी बाजी
Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
तब्बू ने दी बड़ी अपडेट, अजय देवगन संग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू
प्रीति जिंटा का IPL सीक्रेट, किस खिलाड़ी पर है उनकी नजर