भारत-सऊदी साझेदारी का नया अध्याय, दो रिफाइनरियों में संयुक्त निवेश का ऐलान
सऊदी अरब और भारत सहयोग करके देश में दो रिफाइनरियों की स्थापना करेंगे। यह घोषणा दोनों देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार की सऊदी अरब यात्रा के बाद की। सऊदी अरब का भारत में यह निवेश कई क्षेत्रों में पूर्ववर्ती 100 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। दोनों देशों ने बुधवार को जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि ऊर्जा, पेट्रोरसायन, आधारभूत ढांचा, तकनीक, फिनटेक, डिजिटल आधारभूत ढांचा सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा।
सऊदी अरामको महाराष्ट्र में प्रस्तावित वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी की स्थापना में बेहद इच्छुक था। लेकिन सरकार ने परियोजना पर कार्य बेहद धीमी गति से चलने के कारण नए सिरे से रूपरेखा तैयार की है। यह परियोजना महाराष्ट्र के नानर क्षेत्र में लगाई जानी है।
इस रिफाइनरी की पहली बार घोषणा 2015 में हुई थी। इस 44 अरब डॉलर की परियोजना का अद्वितीय लक्ष्य 60 एमएमटीपीए है। महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती शिवसेना के नियंत्रण वाली और भाजपा के नेतृत्व सरकार सरकार ने इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के मुद्दे पर अपना रुख कई बार बदला था। इसका परिणाम यह हुआ कि सरकार ने अपेक्षाकृत कम क्षमता की रिफाइनरियों की स्थापना की योजना बनाई। इनकी क्षमता 20 एमएमटीपीए है।
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
आग का खौफनाक मंजर: बेंगलुरु में PG से कूदकर बचाईं 50 लड़कियों ने जान
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, यूजर्स ने दी नसीहत
कोर्ट पेशी पर Arvind Kejriwal का बड़ा फैसला, जज को पत्र भेजकर जताई आपत्ति
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
पानी में बहते पैकेट्स देखकर पुलिस चौंकी, निकला बड़ा ड्रग्स नेटवर्क
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द आएगी अगली किस्त
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ