श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट के किराए में कमी, यात्रियों को राहत देने के लिए एयरलाइंस का बड़ा कदम
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वहां मौजूद पर्यटकों में दहशत है। हर कोई जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहता है। श्रीनगर एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों की लंबी लाइन लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था, जो अब एक तरफा खुला है। वहीं लोग अपने घर जल्दी पहुंचने के लिए फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं लेकिन उसके दाम तीन गुना अधिक कर दिए गए हैं। लोगों ने बताया कि जो टिकट 3 हजार का था वो अब 10 हजार में मिल रहा है। वहीं अब एयरलाइंस कंपनियों ने श्रीनगर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के किराए को घटा दिया है जो वहां फंसे हुए लोगों के लिए राहत की बात है।
श्रीनगर में फंसे टूरिस्ट के लिए अच्छी खबर
एक तरफ खबर आ रही थी कि श्रीनगर से कश्मीर का किराया 3 गुना अधिक हो गया है। वहीं एयरलाइंस कंपनियों ने श्रीनगर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट का किराया घटा दिया है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद किराए में कमी की गई है जो 24 अप्रैल यानी आज घटाकर 10,000 से कम कर दिया गया है।
एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का लिया फैसला
श्रीनगर में मौजूद उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो अपने घर जल्द से जल्द आना चाहते हैं। दरअसल अब एयरलाइंस कंपनियों ने किराया कम कर दिया है, साथ ही कैंसिलेशन चार्ज माफ कर दिया है और जरूरतमंद लोगों के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का निर्णय लिया है जो उन लोगों के लिए राहत की बात है दो श्रीनगर से दिल्ली आना चाहते हैं।
लोगों को देना पड़ा ज्यादा किराया
बेशक आज सरकारी हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने किराया घटा दिया हो, लेकिन इससे पहले उन्होंने तीन गुना रेट कर दिए थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें श्रीनगर से जम्मू जाने के लिए 10,000 रुपये किराया देना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक तो किराया ज्यादा देना पड़ा ऊपर से सीट भी मिलना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने बताया कि अगर टिकट जितना लेट लेते वो और भी ज्यादा महंगा हो जाता।
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा