'अबीर गुलाल' की रिलीज पर विवाद, पाकिस्तान के अभिनेता फवाद खान के कारण मिली रोक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर भारत में विरोध प्रदर्शन जारी था। अब तक यह चर्चा थी कि इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने दिया जाएगा।
भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल'
इससे एक दिन पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज टाल दी जाएगी लेकिन अब यह खबर आई है कि यह फिल्म भारत में रिलीज ही नहीं होगी। बताते चलें कि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर पहली बार साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से पाक एक्टर फवाद खान नौ साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2016 में रिलीज हुई ‘ए दिल है मुश्किल’ थी।
फिल्म पर पहले से जारी था विरोध
फिल्म 'अबीर गुलाल' का जबसे एलान किया गया है तब से यह फिल्म चर्चा में है। बॉलीवुड की यह फिल्म इसलिए चर्चा में थी क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। भारत के कई संगठन इस फिल्म के विरोध में थे। वह फवाद खान को भारत में बड़े पर्दे पर नहीं देखना चाहते थे। अब पहलगाम हमले के बाद स्थिति और खराब हो गई।
पहलगाम हमले के बाद लगी फिल्म पर पाबंदी
आपको बता दें कि 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर पाबंदी ऐसे वक्त लगाई गई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
देश के लोगों का पाकिस्तानियों के खिलाफ गुस्सा फूटा है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर लीड रोल में हैं।
पहलगाम हमले पर फवाद खान
पहलगाम हमले पर कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है 'पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं।'
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
अभनपुर में बढ़ी सतर्कता, धार्मिक स्थल पर सुरक्षा कड़ी
ट्रेन हादसे से पहले बनाया वीडियो, गंभीर आरोपों से बढ़ी हलचल