कलेक्टर ने जिला कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राजस्व अधिकारियों की ली बैठक, सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों करी समीक्षा
मोहला: कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मैदानी अमले के पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत राजस्व विभाग को प्राप्त प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर पटवारी हल्का के आधार पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा कहा कि राजस्व विभाग प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता दिखाए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को 30 अप्रैल के पूर्व प्राप्त प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रकरणों के निराकरण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों का पालन करते हुए कार्यवाही करने कहा गया है। किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से निरस्त नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी हेमेंद्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर हीरा गोवार्णा, तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, सभी तहसीलदार, सभी नायब तहसीलदार, सभी राजस्व निरीक्षक और सभी पटवारी उपस्थित थे।
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
अभनपुर में बढ़ी सतर्कता, धार्मिक स्थल पर सुरक्षा कड़ी
ट्रेन हादसे से पहले बनाया वीडियो, गंभीर आरोपों से बढ़ी हलचल