गृह विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 3400 से ज्यादा लड़कियां लापता, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन के पास अब तक कोई जवाब नहीं
भोपाल: मध्य प्रदेश में अभी भी 3400 से ज्यादा लड़कियां लापता हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल की लोकेशन पता करने की सुविधा होने के बावजूद उनका पता नहीं चल पाया है। गृह विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी तक प्रदेश में 5100 लड़कियां लापता थीं। रिपोर्ट के मुताबिक हर साल करीब ढाई हजार लड़कियां लापता हो रही हैं। पुराने आंकड़ों को भी जोड़ लें तो यह संख्या 4500 से पांच हजार के बीच पहुंच जाती है।
सिर्फ 50 फीसदी लड़कियां ही मिल पाती हैं
इनमें से पुरानी और उस साल की मिलाकर हर साल करीब 50 फीसदी लड़कियों को ही पुलिस ढूंढ पाती है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत साल 2021 से फरवरी 2025 तक लापता लड़कियों में से 14 हजार 269 को ढूंढ निकाला गया है। इसके बाद भी 3434 लापता हैं। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
ऑपरेशन मुस्कान चलाकर लापता लड़कियों की तलाश की जाती है
इससे पहले 1 मार्च 2024 तक लापता लड़कियों की संख्या 3,620 थी। आपको बता दें कि पुलिस लापता लड़कियों की तलाश के लिए जनवरी-फरवरी और अगस्त-सितंबर में दो बार प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान चलाती है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर लड़कियां अपने परिजनों से नाराज होकर चली जाती हैं। अन्य मामलों में अपहरण, मजदूरी के लिए ले जाना, प्रेमी के साथ जाना और कहीं काम के लिए जाना शामिल है।
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
अभनपुर में बढ़ी सतर्कता, धार्मिक स्थल पर सुरक्षा कड़ी
ट्रेन हादसे से पहले बनाया वीडियो, गंभीर आरोपों से बढ़ी हलचल