भारत सरकार का साइबर एक्शन, पाकिस्तान की डिजिटल मौजूदगी पर कसा शिकंजा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से की आग में जल रहा है. भारत सरकार ने भी अब पाकिस्तान और आतंकियों को सबक सिखाने की कसम खा ली है. बुधवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान पर एक्शन लेते हुए 5 प्रतिबंध लगा दिए थे. अब इनका असर भी दिखने लगा है. भारत के एक्शन से साफ है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान के और भी बुरे दिन आने वाले हैं.
दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. लोगों की मांग है कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए. पाकिस्तान का सिर्फ पानी ही ना बंद किया जाए, बल्कि पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दिया जाए. पाकिस्तान हाई कमीशन जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं. पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि तुरंत बदला लिया जाए और POK वापस लिया जाए.
भारत सरकार ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को अड़तालीस घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश देना और पाकिस्तानी उच्चायोग को बंद करने आदेश दिया है. रक्षा मंत्री सिंह ने सीसीएस की बैठक से पहले बोलते हुए कहा कि पहलगाम हमले के अपराधियों को “करारा जवाब दिया जाएगा.
भारत का दूसरा एक्शन
आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान का आधिकारिक X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है.यानी पाकिस्तान सरकार का एक्स हैंडल भारत में नहीं दिखेगा और ना ही उसके कोई पोस्ट नजर आएंगे.
ए्क्स हैंडल के अलावा पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. भारत में https://pakistan.gov.pk/ को एक्सेस नहीं किया जा सकता है. यह कार्रवाई हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच की गई है.
भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से सभी रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को भी निष्कासित कर दिया है. इन व्यक्तियों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है.
अल्टीमेटम का असर शुरू
भारत ने पाकिस्तानियों को 48 घंटों के अंदर ही देश छोड़ने को कहा था. इसका असर भी अब साफ तौर पर बॉर्डर पर देखने को मिल सकता है. कई पाकिस्तानी डेडलाइन खत्म होने से पहले अटारी बॉर्डर पहुंचे चुके हैं. यहां से वे अपने देश पाकिस्तान चले जाएंगे. अल्टीमेटम के बाद कई यात्री अटारी बॉर्डर पर मौजूद हैं.
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा