रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को अंतिम विदाई देने के लिए शहर के लोग बड़ी संख्या में उमड़े
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मृत समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया अग्रवाल को अंतिम विदाई देने शहर के लोग उमड़ पड़े। मारवाड़ी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिनेश का पार्थिव शरीर को बुधवार रात 9.30 बजे के करीब निवास स्थान लाया गया था। पार्थिव शरीर को देखते ही स्वजन फूट- फूटकर रो पड़े। यह देखकर मोहल्लेवासी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता बदहवास से हो गए। पत्नी नेहा बेहोश हो गई। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने संभाला।
सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी
अंतिम दर्शन करने के लिए पार्थिव शरीर को बाक्स में रखा गया था। निवास के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे। एयरपोर्ट पर भी मृतक दिनेश की पत्नी बेहोश हो गई थी। बेहोशी की हालत में ही उन्हें वाहन से लाया गया। घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। देखने वालों के आंसू छलक पड़े। समता कॉलोनी निवास पर सांत्वना देने देर रात तक लोग पहुंचते रहे।
हिंदू बोलते ही मारी गोली
मृतक दिनेश के भाई मनीष ने कहा कि उन्हें बताया कि आतंकवादियों ने सबसे पहले दिनेश से उनका धर्म पूछा। हिंदू कहने के तुरंत बाद ही उन्हें गोली मार दी गई।
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा