लू और बारिश का अलर्ट: किसानों और यात्रियों के लिए IMD की खास सलाह
देश के कई राज्यों में इस वक्त गर्मी का प्रकोप जारी है। लोगों का गर्मी और लू से बुरा हाल है। वहीं कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है।
देश की राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू भी चल रही है। कई राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी है। उत्तर भारत के मौसम कि बात करें तो यहां लू के हालात बने रहेंगे। वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बरसात और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में लू की चेतावनी
दिल्ली में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को भी लू का अलर्ट जारी किया गया है।
11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। आईएमडी ने किशनगंज और अररिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भी भीषण गर्मी जारी रहेगी। हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही पश्चिमी यूपी में लू के हालात बने रहेंगे। कानपुर, आगरा और लखनऊ जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
कई राज्यों में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में बिजली, गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं।
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की