जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली. मामले में आगे की जांच की जा रही है. साथ ही उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
जीशान सिद्दीकी ने धमकी को लेकर दावा किया कि धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि अगर उन्होंने D-कंपनी का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को 10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह उसकी भी हत्या कर दी जाएगी.
जीशान के घर के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा
महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से उनके बेटे जीशान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी, लेकिन अब नई धमकी के बाद उनकी सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई. बांद्रा वेस्ट स्थित जीशान के घर के बाहर अत्याधुनिक हथियारों से लैश पुलिस बल तैनात किया गया है. बांद्रा वेस्ट टर्नर रोड के बिल्डिंग के बाहर एसआरपीएफ के कुल 10 पुलिस वाले और इमारत के अंदर स्पेशल आर्म्स के साथ 8 कमांडो प्लस 6 पुलिस वाले तैनात किए गए हैं. 2 शिफ्ट में ये पुलिस सुरक्षा होगा. इसके अलावा 2 पुलिस वैन भी जीशान के कोनवाय में लगाई गई है.
पुलिस के एक अधिकारी ने का कहना है कि धमकी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली की मांग के मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही जीशान सिद्दीकी का बयान भी दर्ज कराया जाएगा.
10 करोड़ रुपये भी मांगने का आरोप
पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “पिछले 3 दिनों से मुझे कई ई-मेल भेजे गए हैं, जिसमें लिखा है कि अगर आप 10 करोड़ रुपये नहीं देंगे तो बाबा सिद्दीकी की तरह आपकी भी हत्या करा दी जाएगी. ई-मेल भेजने वाले ने खुद को D-कंपनी का सदस्य होने का दावा किया और पुलिस से संपर्क न करने की चेतावनी भी दी.”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जीशान ने बताया, “उसे धमकी भरे मेल निजी ई-मेल अकाउंट पर भेजे गए थे. उन्होंने बताया कि ई-मेल भेजने वाले की ओर से यह दावा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ नहीं है, बल्कि ‘D-कंपनी’ है.” ‘D-कंपनी’ दाऊद इब्राहिम के मुंबई में संगठित अपराध सिंडिकेट को दिया गया एक नाम है. दाऊद अभी पाकिस्तान में रह रहा है.
जीशान सिद्दीकी ने कहा, “लगातार धमकी भले ई-मेल के आने से मैं तंग आ गया और फिर मैंने बांद्रा पुलिस से इस बारे में संपर्क किया.” इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम जीशान का बयान दर्ज करने के लिए उनके बांद्रा स्थित आवास पर गई हुई है.
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप