गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का जलवा, बनाए 5 अर्धशतक
Sai Sudarshan: IPL 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हरा दिया. इस मैच में GT के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली. साथ ही उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 74 गेंदों पर 114 रनों की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रख दी थी. इस सीजन में साई सुदर्शन के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. 8 मैचों में अब तक वह 5 फिफ्टी लगा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में कई कीर्तिमान बनाए हैं. इस सीजन में गुजरात की सफलता के पीछे सुदर्शन की कंसिस्टेंसी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. इतना ही नहीं बल्कि साई सुदर्शन इस वक्त ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं.
साई सुदर्शन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया
इस सीजन में 8 मैचो में 5 अर्धशतक लगाने वाले साई सुदर्शन IPL 2025 में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं. जिन्होंने 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 300 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 52.12 की औसत से 417 रन बनाए हैं, जिसमें 5 फिफ्टी शामिल है. उनके बल्ले से इस सीजन हमें 42 चौके और 15 छक्के देखने को मिले हैं. साई सुदर्शन ने इस सीजन के अपने पहले में 74 रनों की पारी खेली. इसके बाद दूसरे मैच भी उन्होंने अर्धशतक ठोका और 63 रन की पारी खेली, तीसरे मैच में वह 49 रन पर आउट हो गए. चौथे मैच में वह केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. पांचवें मैच में उन्होंने 82 रनों की पारी खेली. छठे मैच में उन्होंने 56 रन बनाए. सातवें मैच में वह 36 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि आठवें मैच में उन्होंने 52 रनों की शानदार पारी खेली.
2022 में गुजरात टाइटंस में हुए थे शामिल
गुजरात टाइटंस ने 2022 में सुदर्शन की टैलेंट को पहचाना और उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा. फिर अगले 3 सीज़न में उन्होंने 1034 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इसमें 2024 में 527 रन का सीज़न भी शामिल है. यही वजह थी की गुजरात ने IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले 8.5 करोड़ रुपये से उन्हें बरकरार रखा. हालांकि सुदर्शन ने अपने प्रदर्शन से किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने इस साल भी अपना जादू बिखेरना जारी रखा है. बता दें कि 23 साल के साई सुदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे और T20 में डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि, उसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे और टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन, जिस तरह से साई बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है उनको IPL के बाद टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है.
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप