हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन: अधिकारियों से पूछा स्कूल बसों की लापरवाही पर सवाल
जबलपुर : सड़कों पर स्कूल बसों की पार्किंग के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की गाइडलाइन का हवाला दिया गया. हाईकोर्ट जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस एस धर्माधिकारी की युगलपीठ ने मामले में अनावेदकों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.
क्या है स्कूल बसों की पार्किंग का मामला?
दरअसल, जबलपुर निवासी अधिवक्ता जसबीन गुजराल सहित अन्य की ओर से ये याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था कि बचपन बचाओ आंदोलन बनाम भारत सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा व उनकी देखभाल के संबंध में आवश्यक गाइडलाइन जारी की थी. इसके बाद 2022 में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा भी गाइडलाइन जारी की गई थी, जिसके अनुसार जिन वाहनों से छात्र स्कूल आते हैं, उनकी पार्किंग स्कूल के अंदर होनी चाहिए.इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर को निर्देश भी जारी किए गए थे, पर इसका पालन नहीं हो रहा.
नहीं हो रहा नियमों का पालन, बच्चों की सुरक्षा को खतरा
याचिका में आगे कहा गया कि शहर के अधिकांश स्कूलों की पार्किंग सड़क में होती है. स्कूली बच्चों को स्कूल के बाहर सड़कों पर उतार दिया जाता है, जिसके कारण सड़क में जाम की स्थिति निर्मित होती है. इससे लोगों को परेशानी का सामना तो करना पड़ता है. साथ ही स्कूल आने वाले बच्चों के साथ भी हादसा हो सकता है.
कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी समेत कई को नोटिस
याचिका में मुख्य सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, निगमायुक्त, पुलिस अधीक्षक यातायात व मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पक्षकार बनाया गया है. युगलपीठ ने सुनवाई के बाद अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप