गरीब से अमीर बना देगा इन 5 चीजों का गुप्त दान, भर-भर कर आएगा पुण्य, अधूरे काम होने लगेंगे पूरे!
हिन्दू धर्म में दान-पुण्य का अत्यधिक महत्व बताया गया है. कई व्रत और पूजा बिना दान के अधूरे माने जाते हैं. दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दान से बढ़कर गुप्त दान का महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति कुछ चीजों का गुप्त दान करे तो उसकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सकारात्मक बदलाव आते हैं. गरीब व्यक्ति भी धीरे-धीरे अमीर होने लगता है.
पहले जानें गुप्त दान का महत्व
दान पुण्य तो हर कोई करता है. लेकिन, ऐसा दान जो किसी को बताकर ना किया जाए यानी चुपचाप किया जाए, वह गुप्त दान है. इसमें दान करने के न तो पहले और न ही बाद में किसी को कुछ बताया जाता है. गुप्त दान से मतलब है कि दान करने की बात केवल आप तक ही सीमित रहे. शास्त्रों में तो यहां तक लिखा है कि गुप्त दान ऐसा हो यदि दाएं हाथ से चीजें दान करें तो बाएं हाथ को खबर न हो.
इन चीजों का गुप्त दान बनाएगा धनवान
1. शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे या पात्र का गुप्त दान करने का फल भी लंबे समय तक मिलता है. शिव मंदिर में लोटे का गुप्त दान जरूर करना चाहिए.
2. हर दिन कई लोग मंदिर जाते हैं. वहां बैठकर पूजा-पाठ करते हैं. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करते समय आसन पर बैठना जरूरी होता है. यदि आप किसी मंदिर में आसन का गुप्त दान करें तो जितने भी लोग उस पर बैठकर पूजा करेंगे, उस पूजा का कुछ पुण्य फल आपको मिलेगा.
3. बहुत प्रयास के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही और जीवन में कष्ट है तो माचिस का गुप्त दान करें. इसके लिए आप मंदिर में मंगलवार के दिन कुछ माचिस रखकर आ सकते हैं. ऐसा करने से काफी लाभ होता है.
4. आपने दीपदान के बारे में काफी सुना, पढ़ा और देखा भी होगा. बेहतर फोकस, स्पष्ट दृष्टि के लिए आप किसी मंदिर में दीपदान करें. आपको इसका जबरदस्त फायदा नजर आएगा, पर इसकी चर्चा किसी से न करें.
5. अक्सर देखा जाता है कई लोग किसी भंडारे या लंगर में दान करते हैं. लेकिन, अगर वो नमक का दान करें और इसे गुप्त रखें तो महा पुण्य प्राप्त होता है. नमक सस्ता भी होता है. लिहाजा इस दान को अवश्य करें धन-समृद्धि बढ़ती है.
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप