वनप्लस 13टी 24 अप्रैल को चीन में होगा लॉन्च
नई दिल्ली । प्रीमियम स्मार्टफोन वनप्लस 13टी को 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस 13टी का लॉन्च जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, यूजर्स की उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर कई लीक सामने आ चुकी हैं, जिनमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तक की जानकारी दी गई है। हाल में सामने आए एक हैंड्स-ऑन वीडियो में फोन की झलक देखने को मिली, जिससे इसके प्रीमियम लुक की पुष्टि होती है। नई लीक के मुताबिक,वनप्लस 13टी में 50 मेगापिक्सल का सोनी मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2 एक्स टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। वहीं, फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में 6.3 इंच का 1.5के फ्लैट ओलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120 एचझेड रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नेपड्रेगन 8इलाइट ई- चिपसेट होगा, जिसे एलपीडीडीआर एक्स रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज का साथ मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन वायफाय 5/6/7, ब्ल्यूटूथ 5.4 और एनएफसी सपोर्ट करेगा। खास बात ये है कि इस बार वनप्लस का अलर्ट स्लाइडर एक्शन बटन से रिप्लेस हो सकता है।
फोन तीन कलर ऑप्शन मॉर्निंग मिस्ट ग्रे, हार्ट बीटिंग पिंक और क्लाउड इंक ब्लैक में लॉन्च किया जाएगा। बैटरी के मामले में फोन काफी दमदार रहेगा, जिसमें 6100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 80वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वनप्लस 13टी एंड्राएड 15 पर रन करेगा और इसमें एक्स-अक्सिस लीनियर मोटर, आईआर ब्लास्टर और आईपी68/69 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
अनधिकृत प्रवेश का आरोप, बंगाल चुनाव को लेकर बढ़ी चिंता
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
16 मई नहीं, नई तारीख का ऐलान, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
2 पारियों में 160 रन, फिर 5 में सिर्फ 49—दिल्ली का स्टार बल्लेबाज संकट में
भीषण आग की चपेट में 300MW यूनिट, उत्पादन ठप