अभिनेता धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर लगी आग
चेन्नई । निर्देशक-अभिनेता धनुष की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर आग लग गई है। जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के कारण लगी आग एक घंटे से अधिक समय तक जलती रही।
‘इडली कढ़ाई’ में धनुष दोहरी भूमिका में हैं, उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन की भी कमान संभाल रखी है। फिल्म की शूटिंग थेनी जिले के अंडीपट्टी में हुई थी। इसके लिए फिल्म क्रू ने नया सेट बनाया था। इस सेट पर 20 दिनों से अधिक समय तक शूटिंग चली।
जानकारी के अनुसार, सेट पर आग अचानक लग गई। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण आग एक घंटे तक सुलगती रही। दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। अच्छी बात यह रही कि किसी के जलने या जख्मी होने की खबर नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, जिस समय शूटिंग सेट पर आग लगी, वहां कोई नहीं था। कॉलीवुड के स्टार हीरो धनुष के निर्देशन में सजी ये चौथी फिल्म है। धनुष और आकाश भास्करन डॉन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। नित्या मेनन इनके अपोजिट काम कर रही हैं।
इन मुख्य किरदारों के अलावा अरुण विजय, सत्यराज, पार्थिबन, शालिनी पांडे, प्रकाश राज, समुथिरकानी और राजकिरण भी मूवी में हैं। जीवी प्रकाश कुमार द्वारा संगीतबद्ध इस फिल्म की शूटिंग काफी दिनों से जारी थी।
सूत्रों का कहना है कि अरुण विजय ‘इडली कढ़ाई’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और धनुष और अरुण विजय के बीच आमना-सामना रोमांचक होगा। निर्माताओं ने यह भी पुष्टि की है कि शालिनी पांडे फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
‘इडली कढ़ाई’ के निर्माताओं ने 4 अप्रैल को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट ऐलान की थी। फिल्म इस साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘एक्स’ हैंडल पर प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! 1 अक्टूबर से दुनिया भर में बड़े पर्दे पर इडली कढ़ाई आ रही है!”
निर्माता आकाश भास्करन की डॉन पिक्चर्स वंडरबार फिल्म्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रही है। निर्माताओं ने पहले घोषणा की थी कि फिल्म इस साल 10 अप्रैल को दुनिया भर में स्क्रीन पर आएगी। हालांकि, बाद में इसे स्थगित करने का फैसला किया था।
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
अनधिकृत प्रवेश का आरोप, बंगाल चुनाव को लेकर बढ़ी चिंता
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
16 मई नहीं, नई तारीख का ऐलान, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
2 पारियों में 160 रन, फिर 5 में सिर्फ 49—दिल्ली का स्टार बल्लेबाज संकट में
भीषण आग की चपेट में 300MW यूनिट, उत्पादन ठप