महाकाल के दर्शन को पत्नी संग उज्जैन पहुंचे अरिजीत सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल
उज्जैन । गायक अरिजीत सिंह पत्नी कोयल रॉय के साथ रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
अरिजीत सिंह शनिवार को लाइव कॉन्सर्ट के लिए इंदौर पहुंचे थे। लाइव कॉन्सर्ट के बाद वह रविवार की सुबह लगभग चार बजे पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां वह भक्ति में लीन नजर आए। अरिजीत सिंह नारंगी रंग के कुर्ते में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी।
आकाश पुजारी ने पूजन संपन्न कराया। दोनों माथे पर महाकाल का अष्टगंध लगाए दिखे। सामने आए वीडियो में अरिजीत नंदी हॉल में हाथ जोड़कर ध्यान लगाए बैठे नजर आए। चांदी द्वार से दर्शन-पूजन कर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के पश्चात पुजारी ने गायक और उनकी पत्नी को लाल रंग का पटका प्रसाद स्वरूप भेंट किया।
महाकाल के दर्शन को उज्जैन पहुंचने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है। शनिवार को अनुपमा सीरियल से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री रूपाली गांगुली महाकालेश्वर के शरण में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने अपने बेटे के साथ बाबा का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सुव्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा की कृपा से उन्हें अनुपमा का प्रोजेक्ट मिला।
महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती लोकप्रिय है और इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। भस्म आरती का काफी पौराणिक महत्व है। आरती में श्मशान से लाई गई चिता के भस्म से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाता है। चिता भस्म के अलावा इसमें गोहरी, पीपल, पलाश, शमी और बेल के लकड़ियों की राख को भी मिलाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती के दौरान महिलाएं सिर पर घूंघट या ओढ़नी डाल लेती हैं। मान्यता है कि उस वक्त महाकालेश्वर निराकार स्वरूप में होते हैं, इसलिए महिलाओं को आरती में शामिल न होने और न ही देखने की अनुमति होती है।
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
अनधिकृत प्रवेश का आरोप, बंगाल चुनाव को लेकर बढ़ी चिंता
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
16 मई नहीं, नई तारीख का ऐलान, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
2 पारियों में 160 रन, फिर 5 में सिर्फ 49—दिल्ली का स्टार बल्लेबाज संकट में
भीषण आग की चपेट में 300MW यूनिट, उत्पादन ठप
आम आदमी पर बोझ बढ़ा, LPG सिलेंडर के दाम आसमान पर