आईपीएल 2025 : मांजरेकर ने की सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- राजस्थान रॉयल्स ने एक नया सितारा खोज निकाला
नई दिल्ली । महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे कम उम्र में खेलने का रिकॉर्ड बना दिया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 34 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे सभी चकित रह गए।
हालांकि उनकी यह शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और लखनऊ सुपरजाएंट्स से दो रन से हार मिली, लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने एक नया सितारा खोज निकाला है।
मांजरेकर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “सोचिए, जब 35-40 की उम्र के माता-पिता टीवी पर एक 14 साल के बच्चे को ऐसा खेलते देखते हैं, तो कितना आश्चर्य होता है। उसके पहले दो छक्के बेहतरीन गेंदों पर आए, और फिर उसने स्पिनरों के खिलाफ बहुत समझदारी दिखाई। जब वह आउट हुआ, तो ऐसा लगा जैसे रो देगा क्योंकि उस उम्र में ऐसा महसूस करना बिल्कुल स्वाभाविक है। राजस्थान रॉयल्स ने उस पर भरोसा किया और उसे ओपनिंग का मौका दिया, यह बहुत बड़ी बात है।”
बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव ने आईपीएल की शुरुआत ही जबरदस्त अंदाज में की। पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को इनसाइड-आउट शॉट खेलकर छक्का मारा और फिर आवेश खान को सीधा मैदान के बीचों-बीच एक और शानदार छक्का लगाया। उन्होंने तीन और चौके भी लगाए, लेकिन नौवें ओवर में एडन मार्करम की गेंद को पढ़ नहीं पाए और स्टंप हो गए।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने वैभव की समझदारी और खेल के प्रति सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा, “इन 20 गेंदों में वैभव ने सब कुछ दिखा दिया। पहली गेंद पर निडरता, फिर धीरे-धीरे पारी को संभालना। 14 साल की उम्र में इतने बड़े मंच पर खेलना ही बड़ी बात है, और उस पर 30 से अधिक रन बनाना कमाल है। आउट होने के बाद वह बहुत उदास था। लेकिन जिस तरह वह जल्दी ही भावनाओं पर काबू पाकर टीम के साथ वापस आ गया, वह काबिल-ए-तारीफ है। यही बात उसे आगे बहुत आगे ले जाएगी।”
वैभव को यह मौका इसलिए मिला क्योंकि नियमित कप्तान संजू सैमसन पेट में खिंचाव के कारण यह मैच नहीं खेल सके। राजस्थान रॉयल्स के स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने कहा, “वैभव नेट्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, उसकी तैयारी भी अच्छी थी। संजू की कमी थी, लेकिन वैभव ने मौका अच्छे से भुनाया। वह बहुत समझदार बच्चा है, और खेल को लेकर उसका रवैया बहुत सकारात्मक है। वह हर दिशा में शॉट खेल सकता है। वह निडर और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उम्र चाहे कम हो, लेकिन उसका खेलने का अंदाज बहुत दमदार है। वह बस गेंद देखता है और मारने का मन बना लेता है। यही उसकी ताकत है।”
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
अनधिकृत प्रवेश का आरोप, बंगाल चुनाव को लेकर बढ़ी चिंता
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
16 मई नहीं, नई तारीख का ऐलान, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
2 पारियों में 160 रन, फिर 5 में सिर्फ 49—दिल्ली का स्टार बल्लेबाज संकट में
भीषण आग की चपेट में 300MW यूनिट, उत्पादन ठप
आम आदमी पर बोझ बढ़ा, LPG सिलेंडर के दाम आसमान पर