आईपीएल 2025 : एक ही मैच में एलएसजी-आरआर को मिली अपनी तीसरी सबसे करीबी जीत और हार
नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 35वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को करीबी मुकाबले में 2 रनों से मात दी। एलएसजी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सके।
एलएसजी की जीत का श्रेय तेज आवेश खान को मिला, जिन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आरआर के लिए यह नजदीकी हार काफी निराशाजनक साबित हुई क्योंकि उन्हें जीत की सख्त जरूरत थी। आरआर अब अंक तालिका में 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर हैं। वहीं, एलएसजी की टीम इतने ही मैचों में 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
यह आईपीएल के इतिहास में रनों के अंतर के मामले में आरआर की तीसरी करीबी हार थी। इससे पहले यह टीम 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 1 रन से हारी थी। उन्हें एक बार सीजन 2012 में भी दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 1 रन से हार मिली थी।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए भी यह एक रोमांचक जीत थी। इत्तेफाक से यह उनकी भी तीसरी सबसे करीबी जीत थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2023 में सिर्फ 1 रन से मैच जीता था। 2022 सीजन में केकेआर के खिलाफ ही उन्हें फिर 2 रनों से जीत मिली थी। अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ है। यह आईपीएल में आरआर के खिलाफ एलएसजी की दूसरी जीत थी।
एलएसजी की टीम को इसके अलावा आईपीएल 2025 में ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ केवल चार रनों से जीत मिल चुकी है। एक बार सीजन 2023 में भी यह टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ पांच रनों से हारी थी।
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
अनधिकृत प्रवेश का आरोप, बंगाल चुनाव को लेकर बढ़ी चिंता
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
16 मई नहीं, नई तारीख का ऐलान, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
2 पारियों में 160 रन, फिर 5 में सिर्फ 49—दिल्ली का स्टार बल्लेबाज संकट में
भीषण आग की चपेट में 300MW यूनिट, उत्पादन ठप
आम आदमी पर बोझ बढ़ा, LPG सिलेंडर के दाम आसमान पर