मजदूरों पर क्रूरता: प्लास से प्राइवेट पार्ट खींचने की घट
एडवांस मांगने पर कपड़े उतारकर पीटा, करंट के झटके दिए
कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राजस्थान के 2 दलित मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, उन्हें करंट के झटके भी दिए और प्लास से उनके नाखून और प्राइवेट पार्ट को भी खींचा गया। आरोपियों ने दोनों मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीटा है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 14 अप्रैल का बताया जा रहा है जिसमें आरोपी भी राजस्थानी वेशभूषा में दिखे। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही 5 आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, दोनों दलित मजदूर भीलवाड़ा जिले से काम करने कोरबा की आइसक्रीम फैक्ट्री आए थे। युवकों का नाम अभिषेक भांबी और विनोद भांबी है। बेरहमी से मारपीट का शिकार हुए दोनों मजदूर वापस राजस्थान अपने गांव चले गए। घर पहुंचकर उन्होंने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पीटने वाले 2 आरोपी राजस्थान के हैं, जो उनके परिचित हैं। वहीं 3 आरोपी कोरबा के रहने वाले हैं।
जान बचाने की गुहार लगाता रहा पीडि़त
पीडि़तों ने शिकायत में बताया कि, वे काम के एवज में कुछ एडवांस पैसे मांग रहे थे। इस पर आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिकों ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। वीडियो में युवक जान बचाने की गुहार लगाता रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बार-बार हाथ जोड़ते हुए आरोपियों से अपनी जान की सलामती की गुहार लगा रहा है। आरोपी उसे धमकाते हुए उसे पीट रहे हैं और उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकियां दे रहे हैं। वीडियो में युवक बोल रहा है ?कि मेरे पिताजी को बुला लो। जिस पर आरोपी यह कह रहे हैं कि मर जाएगा तो घर ले चले जाएंगे।
कोरबा आ रही है भीलवाड़ा पुलिस की टीम
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की पुलिस ने केस दर्ज कर कोरबा पुलिस से संपर्क किया है। राजस्थान से पुलिस की टीम कोरबा आ रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस की टीम और कोरबा पुलिस मिलकर कार्रवाई करेगी। कोरबा के सीएसपी भूषण ने बताया कि भीलवाड़ा के गुलाबपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद हमें इस घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान आरोपियों और पीडि़तों के बयान दर्ज करेगी। भीलवाड़ा पुलिस की टीम के आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। दोषियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार