अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई शिकायत , ब्राह्मणों पर किया था डर्टी कमेंट
इंदौर: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर की पलासिया पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. फिल्म निर्देशक पर ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं. जिसके चलते समाज के एक व्यक्ति थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है. शिकायतकर्ता ने तो अनुराग कश्यप को चुनौती देते हुए इंदौर आने पर सबक सिखाने की बात कही है.
समुदाय पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
बता दें कि, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जब इसकी जानकारी समाज सहित अन्य लोगों को लगी तो देश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया. इसी कड़ी में इंदौर में एक समाजसेवी नीरज याग्निक पलासिया थाने पहुंचे और शिकायत करते हुए पुलिस से कहा कि, ''फिल्म निर्देशक की टिप्पणी से मेरी धार्मिक भावना आहत हुई है.'' जिसके बाद पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.
इंदौर आए तो अनुराग कश्यप को सिखाएंगे सबक
समाजसेवी नीरज याग्निक का कहना है कि, ''आज देश में अलग-अलग तरह से हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है. ऐसे समय में निर्देशक द्वारा इस तरह की बातों का जिक्र करने से देश की अखंडता पर चोट पहुंची है. इसी के चलते मैंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है.'' साथ ही नीरज याग्निक ने तो फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को यह चुनौती भी दी है कि यदि समय रहते वह माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ इंदौर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इंदौर आए तो इन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा.''
फिल्म 'फुले' से शुरु हुआ विवाद
यह विवाद डायरेक्टर अनंथ महादेवन की फिल्म 'फुले' से शुरु हुआ. यह फिल्म समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर बेस्ड है. फिल्म में ब्राह्मण समाज का जिक्र किया गया है. जिसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया. लोगों ने फिल्म पर जातिवाद फैलाए जाने के आरोप लगाए हैं. जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी. जिसको लेकर अनुराग कश्यप ने समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. जिसको लेकर ब्राह्मण समुदाय में रोष है. फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. अब 25 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो सकती है.
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार