घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू सहित रख दें ये 4 चीजें, आकस्मिक धन लाभ के बनेंगे योग!
वास्तुशास्त्र में दिशाओं व ऊर्जाओं का बहुत अधिक महत्व होता है. घर में कौन सी वस्तु कहां और कैसे रखनी है इस बात पर भी बहुत जोर दिया जाता है, क्योंकि वास्तु के अनुसार, सही दिशा और स्थान पर रखी चीजों का हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और गलत दिशा में रखी चीजें हमें नकारात्मक प्रभाव डालती हैं. ऐसे में वास्तु सलाह के हिसाब से अगर चीजों को व्यवस्थित रखा जाए तो जीवन में खुशहाली आ सकती है और वह एक सुखी जीवन जी सकता है.
हालांकि, जिस प्रकार चारों दिशाएं महत्व रखती है उतनी ही दक्षिण दिशा भी बहुत महत्व रखती है. लेकिन दक्षिण दिशा में चीजों को बहुत सोच-समझकर रखना चाहिए. क्योंकि दक्षिण दिशा में यम की दिशा मानी जाती है. लेकिन इस दिशा में शुभ चीजों को रखने से जीवन में खुशहाली भी आ सकती है. तो आइए ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी के अनुसार जानते हैं दक्षिण दिशा में किन-किन चीजों का रखना शुभ माना जाता है.
झाड़ू
झाड़ू सिर्फ घर की सफाई के लिए नहीं बल्कि मां लक्ष्मी को आमंत्रित करने का तरीका भी मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखा जाए तो यह धन की स्थिरता बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं.
पलंग
वास्तु के अनुसार पलंग का सिरहाना दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है और घर का माहौल शांतिपूर्ण रहता है. अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई भी कठिनाई है तो इस उपाय को करने से आपको लाभ मिल सकता है.
कीमती सामान
आपके सोना-चांदी या पैसा आदि अन्य कीमती सामान अगर दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो ये सुरक्षित रहती हैं और लंबे समय तक बनी रहती हैं, क्योंकि यह दिशा धन-संचय के लिए काफी अच्छी मानी जती है. वैसे तो शास्त्रों में लक्ष्मी को अस्थिर बताया है लेकिन इस उपाय को करने से आप पैसों की बचत करने में सफल हो सकते हैं.
पूर्वजों की तस्वीर
अगर आप घर में पितरों की तस्वीर लगाने का सोच रहे हैं तो इसे अपने घर की दक्षिण दिशा में लगाएं. यह दिश काफी श्रेष्ठ मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह यम और पितरों की दिशा है और यहां तस्वीरें लगाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
जेड प्लांट
आजकल लगभग हर घर में सजावटी पौधों का उपयोग किया जाता है. वहीं इनमें सबसे ज्यादा जो उपयोग में लिया जाने वाला पौधा है वो जेड प्लांट माना गया है. वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर इसे दक्षिण दिशा में रखा जाए तो यह घर में धन और समृद्धि लाने में सहायक होता है. इसे घर में रखने पर व्यक्ति के घर में खुशहाली भी आती है.
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार