देर तक रखी चाय पीना पड़ सकता है भारी, सेहत को हो सकता है नुकसान
चाय और कॉफी , दो ऐसी ड्रिंक्स हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत भी चाय या कॉफी से करते हैं। गर्म-गर्म चाय या कॉफी की चुस्की आपको ताजगी से भर देती है। कई लोग दिनभर में कई कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध से बनी चाय या कॉफी कितने समय के अंदर पी लेनी चाहिए? दूध वाली चाय और कॉफी बनने के कुछ देर बाद खराब हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये कितनी देर में खराब हो जाती हैं और इन्हें ज्यादा देर तक रखकर पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
दूध वाली चाय और कॉफी में दूध मिला होता है, जो जल्दी खराब हो जाता है। इन्हें बनाने के बाद कितनी देर तक सुरक्षित रूप से पिया जा सकता है, यह कुछ बातों पर निर्भर करता है, जैसे-
- तापमान: गर्म चाय या कॉफी को 1-2 घंटे तक ही सुरक्षित माना जाता है। अगर इसे कमरे के तापमान पर रख दिया जाए, तो यह जल्दी बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकती है।
- फ्रिज में रखी चाय या कॉफी ज्यादा समय तक चल सकती है, लेकिन इसका स्वाद और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
- दूध की गुणवत्ता: अगर चाय या कॉफी में फ्रेश दूध इस्तेमाल किया गया है, तो यह ज्यादा देर तक सुरक्षित रहती है। लेकिन अगर दूध पहले से ही उबालकर रखा गया है, तो यह जल्दी खराब हो सकता है।
चीनी की मात्रा
चीनी एक प्रिजर्वेटिव की तरह काम करती है, लेकिन ज्यादा चीनी वाली चाय या कॉफी भी 3-4 घंटे से ज्यादा नहीं चल पाती। अगर चाय या कॉफी में खट्टापन, गंध या दूध के अलग होने के लक्षण दिखें, तो उसे पीने से बचना चाहिए।
ज्यादा देर तक रखी हुई चाय या कॉफी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
- पेट की समस्याएं: बासी चाय या कॉफी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे एसिडिटी, गैस, उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।
- फूड पॉइजनिंग: दूध में मौजूद प्रोटीन और फैट जल्दी खराब होते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
- टैनिन का बढ़ना: चाय को ज्यादा देर तक रखने से उसमें मौजूद टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो पेट में जाकर कब्ज और एसिडिटी पैदा कर सकता है।
- न्यूट्रिशनल लॉस: ताजी चाय या कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन बासी होने पर इनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
कैफीन का नकारात्मक प्रभाव
बासी कॉफी में कैफीन का असर बदल जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना या नींद न आने की समस्या हो सकती है।
इन बातों का ध्यान रखें
- चाय या कॉफी को ताजा ही पिएं, ज्यादा देर तक न रखें।
- अगर फ्रिज में रखनी हो, तो एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
- खराब होने के संकेत (गंध, स्वाद में बदलाव) दिखने पर उसे न पिएं।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ