इम्युनिटी बूस्ट से लेकर हीट स्ट्रोक तक, नारियल खाने के बड़े फायदे जानिए
गर्मियों में जहां सेहत का खास ख्याल रखना हाेता है, वहीं खानपान को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी होती है। ऐसे में लोग रसीले फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं ताकि उनका शरीर सेहतमंद रह सके। आपने देखा होगा कि गर्मियों में लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए नारियल का पानी पीते हैं। कहा जाता है कि गर्मियों में नारियल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल इसकी तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि ये शरीर को ठंडक प्रदान करता है। नारियल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। नारियल खाने से डाइजेशन बेहतर होता है। हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। नारियल को दिल की सेहत के लिए बेहद अच्छा माना गया है। वैसे तो आप हर सीजन में नारियल काे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं लेकिन गर्मियों में नारियल खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको गर्मियाें में नारियल खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
शरीर को रखे ठंडा
नारियल प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक देने वाला फल माना जाता है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और लू से बचाव होता है।
डिहाइड्रेशन से भी बचाए
आपको बता दें कि नारियल में पानी की मात्रा अच्छी होती है और यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भी भरपूर होता है। गर्मी में पसीने के कारण हमारी बाॅडी में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में नारियल हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार है।
पाचन को सुधारे
नारियल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके अलाव कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसे खाने से पेट भी हल्का रहता है।
वजन कम करे
नारियल वजन को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। नारियल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स तेजी से शरीर में फैट को बर्न करने और भूख को दबाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद गुड फैट्स भूख को कंट्रोल करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाए
नारियल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। गर्मियों में इन्फेक्शन से बचने के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है।
स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद
आपने देखा होगा कि कई लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। स्किन और बालों, दोनों के लिए इसका तेल फायदेमंद माना जाता है। अगर आप नारियल खाते भी हैं तो इससे त्वचा में नेचुरल निखार आता है। बालों की सेहत भी सुधरती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और मिनरल्स स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं।
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम