'देवा' के बाद अब सूर्या संग पूजा हेगड़े की नई फिल्म, डायरेक्टर से मुलाकात का खुलासा
साउथ के सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। दोनों की आने वाली फिल्म ‘रेट्रो’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर्स और अब तक सामने आई झलकियों ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
जब पूजा को कहा गया- मेकअप मत करना!
हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज से फिल्म की कहानी सुनने जा रही थीं, तो उन्हें साफ कहा गया कि बिना मेकअप और हेयरस्टाइल के आना है। इस पर पूजा ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें ऐसे किरदार पसंद हैं जो रियल और नेचुरल दिखें। इसी पल से उन्हें इस फिल्म से एक खास जुड़ाव महसूस हुआ।
‘रेट्रो’ की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी पारिवेल कन्नन नाम के एक शख्स पर आधारित है, जिसका किरदार निभा रहे हैं सूर्या। पारिवेल एक ऐसा इंसान है जो अपने पुराने हिंसक जीवन को पीछे छोड़कर, प्यार और सुकून की तलाश में है। रुक्मिणी (पूजा हेगड़े) के साथ उसे एक नई शुरुआत की उम्मीद नजर आती है, लेकिन किस्मत उन्हें फिर एक बार अलग कर देती है। कहानी प्यार, खोए रिश्ते और आत्म-खोज की एक भावुक यात्रा पर आधारित है, जिसमें एक्शन और इमोशन दोनों का जबरदस्त मेल है।
शानदार कास्ट और दमदार तकनीकी टीम
फिल्म में सूर्या और पूजा के अलावा जोजू जॉर्ज, जयराम, नासर, प्रकाश राज और सुजीत शंकर जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी श्रेयस कृष्णा ने निभाई है, जबकि म्यूजिक दिया है संतोष नारायणन ने। एडिटिंग शफीक मोहम्मद अली ने की है।
रेट्रो का निर्माण सूर्या और ज्योतिका की कंपनी 2D एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है। यह फिल्म न सिर्फ एक मजबूत कहानी लेकर आ रही है, बल्कि सूर्या और पूजा हेगड़े जैसे सितारों की परफॉर्मेंस भी इसे खास बनाएगी। ‘रेट्रो’ निश्चित ही साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ