जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, बताया बोटोक्स और सर्जरी पर क्या है उनका नजरिया
पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन पर भी बोटोक्स करवाने के आरोप लग चुके हैं। आज कल कॉस्मेटिक सर्जरी बेहद आम बात हो गई है। सेलेब्स खूबसूरत दिखने के लिए बॉडी पर चाकू चलवाने से भी नहीं कतराते। ये बात अलग है कि ऐसे करने के बाद वो इसे राज बनकर दुनिया से छिपाने की कोशिश जरूर करते हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।
जैस्मिन भसीन पर लगा बोटोक्स करवाने का आरोप
जैस्मिन भसीन ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आजकल बहुत रिपोर्ट्स आ रहे हैं कि एक्ट्रेसेस प्लास्टिक सर्जरीज और बोटोक्स करवा रही हैं। आपका नाम भी इससे जोड़ा जा रहा है, तो आप इन आरोपों को कैसे हैंडल करती हैं? तो जैस्मिन ने जवाब में कहा, ‘हां, सच में बहुत रिपोर्ट्स आ रही हैं कि एक्ट्रेसेस प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स करवाती हैं, तो उसमें गलत क्या है? सबकी अपनी बॉडी है, सबकी अपनी शक्ल है, सबकी अपनी रिक्वायरमेंट है। जो-जो करवाना चाहे, वो करवा सकता है और हाल ही में मेरा नाम भी इससे अटैच हुआ। हां, मुझे बहुत सारे मैसेजेस मेरे इंस्टाग्राम पर आए थे, मेरी एक वीडियो पर कि जैसमीन ने लिप्स पर कुछ करवाया है।’
जैस्मिन भसीन ने उस पर सफाई देते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरे साथ एक हादसा हुआ था, जिसकी वजह से स्वेलिंग हो गई थी। इसके बाद मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे लिप्स बहुत बड़े बना कर दिए थे, तो मुझे उस दिन अच्छा लग रहा था क्योंकि इंस्टाग्राम के फिल्टर में भी तो वो थोड़ा सा दिखाता है, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि ये मेरे फेस पर अच्छा नहीं लगता है और वो सिर्फ ड्राइंग थी।
क्या जैस्मिन भी करवाना चाहती हैं कॉस्मेटिक सर्जरी?
जैस्मिन भसीन ने आगे कहा, ‘जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ेगी, मेरा फेस चेंज होगा, मेरी बॉडी चेंज होगी। कुछ नेचुरल चेंजेस होंगे, कुछ चेंजेस शायद मैं करेक्ट करूं। तो शायद लोग और भी आगे बोलें, लेकिन इट्स ओके। मुझे अच्छा फील करना है। मुझे प्रीटी फील करना है और मुझे हमेशा अपना बेस्ट दिखना है। तो कुछ भी करूंगी, अपने आपको खराब करने के लिए नहीं करूंगी, अच्छा करने के लिए ही करूंगी। अगर हो गया खराब तो फिर आप कर लेना ट्रोल। वो तो वैसे भी करते हैं। कुछ ना करो तो भी होना है, तो भी कर लेना अगर आपको खुशी मिले तो।’
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम