'पीकू' की दोबारा रिलीज से भावुक हुई दीपिका, इरफान को किया याद
दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘पीकू’ अपनी 10वीं सालगिरह पर फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 9 मई 2025 को दोबारा रिलीज होगी। दीपिका ने इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो के साथ की। इस मौके पर दीपिका ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को भी याद किया।
दीपिका ने लिखा इमोशनल नोट
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पीकू मेरे दिल के सबसे करीब है। यह फिल्म 10 साल पूरे होने पर 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में वापस आ रही है। इरफान, आपकी बहुत याद आती है। हम आपको अक्सर याद करते हैं।” उनके इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन दर्शकों से 9 मई को सिनेमाघरों में ‘पीकू’ देखने की अपील करते दिखे।
फैंस हुए खुश
दीपिका की इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक फैन ने लिखा, “पीकू मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इसे फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकता।” दूसरे ने कहा, “पीकू और राणा की जोड़ी फिर से देखने को मिलेगी, बहुत खुशी हो रही है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह फिल्म दिल को छू लेती है। इरफान की कमी खलेगी।”
‘पीकू’ की कहानी दर्शकों को आई थी पसंद
2015 में रिलीज हुई ‘पीकू’ एक ऐसी फिल्म है, जो हल्के-फुल्के अंदाज में परिवार, रिश्तों और जिंदगी की छोटी-छोटी बातों को खूबसूरती से पेश करती है। फिल्म में दीपिका ने पीकू का किरदार निभाया था जो अपने पिता (अमिताभ बच्चन) के साथ एक रोड ट्रिप पर निकलती है। इस सफर में उनके ड्राइवर राणा के रूप में इरफान खान की एंट्री होती है। तीनों किरदारों की शानदार केमिस्ट्री और फिल्म का मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। दीपिका और इरफान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा था।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता