आईपीएल 2025: दक्षिण अफ्रीकी पेसर बीच सीजन में घर लौटे, कोच को वापसी की उम्मीद
Kagiso Rabada: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात टाइटंस अभी तक दमदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन टीम को अभी भी अपने स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी का इंतजार है. दिग्गज तेज गेंदबाज रबाडा 15 दिन पहले 3 अप्रैल को निजी कारणों से अपने घर लौट गए थे. इससे गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा था. इस सीजन में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज केवल दो मैच खेल पाया था. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 रन देकर 1 विकेट लिया था जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. भले ही उनके प्रदर्शन में ज्यादा चमक नहीं थी, लेकिन उनके अनुभव से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिल रही थी.
गुजरात टाइंटस को अभी भी उम्मीद
गुजरात टाइटंस के सहायक कोच आशीष कपूर ने बताया, "हम उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, हो सकता है कि वह वापस आएं. उनके परिवार में कुछ समस्या है, जिसके लिए वह गए थे. एक बार जब वह इसे सुलझा लेंगे, तो वह वापस आ जाएंगे. हमें नहीं पता कि वह कब तक वापस आएंगे, लेकिन हम सभी इंतजार कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि अभी तक उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है क्योंकि टीम को विश्वास है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे.
बता दें कि इसी टीम के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है. इस महीने की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय फीलिप्स के कमर में चोट लग गई थी. चोट इतनी गंभीर साबित हुई कि उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. वह 12 अप्रैल को न्यूजीलैंड लौट गए थे.
GT के तेज गेंदबाजों ने किया है अच्छा प्रदर्शन
बता दें कि रबाडा की अनुपस्थिति में भी गुजरात टाइटंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की है. इन दोनों गेंदबाजों ने 6 मैचों में 10-10 विकेट लिए हैं. जबकि स्पिनर साई किशोर ने भी 6 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर है. गुजरात टाइटंस ने 6 मैचों में 4 जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैचों में 5 जीत हासिल की है.
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता