ट्रंप बोले – रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों में नहीं मिल रहा सहयोग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत अब ऐेसे स्तर पर पहुंच चुकी है, जिसमें कुछ निष्कर्ष निकलना चाहिए, लेकिन दोनों में से कोई भी देश उनके (ट्रंप) युद्ध खत्म कराने के प्रयासों का समर्थन नहीं कर रहा है.
ट्रंप ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि आने वाले दिनों में अगर रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई तो अमेरिका दोनों देशों के बीच शांति समझौता कराने के प्रयासों को छोड़कर आगे बढ़ सकता है क्योंकि कई महीने तक प्रयास करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है.
रूस-यूक्रेन पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि अगर किसी कारण से दोनों में से कोई एक पक्ष इसे बहुत कठिन बना देता है तो हम कह देंगे कि आप मूर्ख हैं और फिर हम इसे छोड़ देंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वार्ता में देरी कर रहे हैं तो इसके जवाब में ट्रंप ने कहाकि मुझे लगता है कि ऐसा नहीं है.
अमेरिकी रुख में बदलाव का संकेत
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही कोई हल नहीं निकला, तो अमेरिका युद्ध को खत्म करने के लिए वार्ता को कुछ ही दिनों में छोड़ सकता है. ट्रंप की यह चेतावनी अमेरिकी रुख में बदलाव का संकेत है. इससे पहले विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पेरिस में कहा था कि अगर शांति संभव नहीं हुई, तो अमेरिका आगे बढ़ जाएगा.
राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत
राष्ट्रपति ट्रंप इस संबंध में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ भी बातचीत कर चुके हैं, लेकिन युद्धविराम की दिशा में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. विदेश मंत्री के बातचीत छोड़ने के बयान की पुष्टि के लिए पत्रकारों ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से पूछा. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि हां, बहुत जल्द. कोई तय तारीख नहीं है, लेकिन हम जल्द फैसला करेंगे. हम इसे पूरा करना चाहते हैं.
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता