भारत ने पाक को दिखाया आईना, कहा – 'कश्मीर तुम्हारी नस नहीं, हमारी धड़कन है'
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है, वो समय-समय पर भारत और कश्मीर को लेकर बयानबाजी करता रहता है. बीते दिनों पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर एक बयान दिया और एक बार फिर अपनी बेइज्जती करा ली. मुनीर ने कश्मीर को अपने गले की नस था और रहेगा. इस पर भारत की तरफ से भी पलटवार किया गया है. भारत ने सीधे जवाब में कहा, “कोई भी विदेशी चीज कैसे जुगुलर वेन यानी गले की नश हो सकती है?
जनरल मुनीर के बयान के बाद भारत ने भी पलटवार किया और पाकिस्तान को अपनी हद में रहने की बात कही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कोई विदेशी चीज गले की नस में कैसे फंस सकती है? यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है. इसका पाकिस्तान के साथ एकमात्र संबंध उस देश की तरफ अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्रों को खाली करना है. जायसवाल के बयान से साफ है कि भारत PoK को लेकर किसी भी हालत में छोड़ने वाला नहीं
भारत ने मुनीर के बयान पर पलटवार में साफ कर दिया कि PoK भारत का हिस्सा है और जिस हिस्से पर पाकिस्तान कब्जा किए हुए है, उसे खाली करना पड़ेगा. यही अच्छा रहेगा.
क्या बोले थे जनरल असीम मुनीर?
इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा था कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है, यह हमारी गले की नस थी, यह हमारी गले की नस रहेगी, हम इसे नहीं भूलेंगे. हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके वीरतापूर्ण संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि देश में जो भी थोड़ा-बहुत आतंकवाद हो रहा है और जो लोग प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं कि इससे पाकिस्तान में कोई निवेश नहीं आएगा.
पाक सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान और भारत दो अलग-अलग देश हैं. यह अंतर न केवल धर्म बल्कि रीति-रिवाज, संस्कृति बल्कि सोच और महत्वाकांक्षाओं में झलकता भी है. मुनीर ने 1947 के विभाजन के पीछे दो-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का निर्माण दो-राष्ट्र के सिद्धांत पर आधारित था और यही विचार आगे भी कायम रहेगा.
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता