क्राइस्ट द किंग चर्च, बैरागढ़, भोपाल में गुड फ्राइडे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया
भोपाल । 18 अप्रैल 2025 को बैरागढ़, भोपाल स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में गुड फ्राइडे अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और गंभीरता के साथ मनाया गया। क्रूस को कंधे पर लेकर प्रभु येसु के दुःखभोग और बलिदान की स्मृति में विश्वासियों ने गिरजाघर परिसर में क्रूस रास्ता के 14 विश्रामों की स्मृति की। गुड फ्राइडे वह पवित्र दिन है जब प्रभु येसु ख्रीस्त ने संपूर्ण मानवजाति के पापों के लिए क्रूस पर अपने प्राण अर्पित किए। यह दिन ख्रीस्तीय समुदाय के लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। बड़ी संख्या में विश्वासियों ने इस अवसर पर आराधना में भाग लिया और देश तथा उसके नेताओं के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं। मुख्य याजक फादर अमृतलाल टोप्पो ने प्रवचन में कहा, “प्रभु का दुःखभोग और क्रूस-मरण हमारे जीवन को नया अर्थ देता है — कि दुःखों में भी ईश्वरीय आशीर्वाद और पूर्ण जीवन की अनुभूति होती है। सबसे बड़ा प्रेम यह है कि कोई दूसरों के लिए अपने प्राण अर्पित करे, और येसु ने यह एक बार सदा के लिए किया।”
फादर मारिया स्टीफन, पल्ली-पुरोहित ने कहा, “येसु का क्रूस पर मरना कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि ईश्वर की योजना थी कि उनका इकलौता पुत्र मानवजाति के लिए बलिदान हो। मनुष्य जन्म लेता है जीने के लिए, लेकिन येसु का जन्म हुआ मरने के लिए।” गिरजाघर परिसर में क्रूस मार्ग की साधना के दौरान कुछ थानों पर प्रभु येसु के दुःखभोग और क्रूस-मरण का मंचन भी किया गया।फादर विपिन तिग्गा, फादर राज कुमार और फादर अमृतलाल टोप्पो ने लाल रंग के पूजन विधि के वस्त्र धारण किए थे, जो मसीह के रक्त और शहीदों के बलिदान का प्रतीक हैं। बाइबिल से दुःखभोग का वृतांत पढ़ा गया, जिसके पश्चात पवित्र क्रूस की उपासना और देश व उसके नेताओं के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित की गई।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ