एस्ट्रो एक्सपर्ट ने बताया गजब का उपाय, जीवन में चल रही बड़ी से बड़ी समस्या भी होगी दूर!, सोने से पहले कर लें ट्राई
हमारे जीवन में कई बार ऐसी समस्याएं आ जाती हैं जो न तो समझ में आती हैं और न ही आसानी से खत्म होती हैं. हम डॉक्टर से लेकर साधु संतों तक हर किसी के पास जाकर समाधान ढूंढ़ते हैं, पर जब राहत नहीं मिलती, तो मन टूटने लगता है. ऐसे में भारतीय ज्योतिष और पुरानी विद्या में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जो सरल होने के साथ असरदार भी होते हैं.
एस्ट्रो एक्सपर्ट संतोष उपाध्याय ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से ऐसा ही एक उपाय बताया है, जिसे रात को सोने से पहले करने से जीवन में चल रही बड़ी से बड़ी परेशानी भी खत्म हो सकती है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी पूजा पाठ या ज्योतिषीय यंत्र की जरूरत नहीं होती, बस सच्चे मन से करना होता है.
क्या करना है इस उपाय में?
इस उपाय को किसी भी दिन किया जा सकता है. रात को जब आप बिस्तर पर जाने की तैयारी कर रहे हों, तो सबसे पहले एक लाल रंग का धागा लीजिए और उसमें एक साबुत लौंग बांध दीजिए. अब इस धागे को कमर पर इस तरह बांध लीजिए जैसे कोई करधन पहना जाता है.
इसके बाद अपनी दाहिनी हथेली से उस जगह को हल्के से दबाइए जहां लौंग बंधा है और नाभि के पास ध्यान केंद्रित करिए. अब गहरी सांस लेते हुए एक खास मंत्र का जाप शुरू करिए
मंत्र
“ॐ दुं दुर्गायै नमः”
यह जाप आप उतनी देर तक कर सकते हैं जब तक आपको सहज लगे. इसमें किसी निश्चित संख्या की जरूरत नहीं है.
मंत्र जाप के बाद क्या करें?
जब मंत्र जाप पूरा हो जाए, तो लौंग को धागे से खोल लीजिए और उसे एक छोटे कागज में लपेट दीजिए. अब इसे अपने बिस्तर के उस हिस्से के नीचे रख दीजिए जहां आप सिर रखते हैं.
कब तक करें ये उपाय?
इस प्रक्रिया को रोज़ रात को दोहराएं, जब तक कि आपको अपने किसी सवाल या समस्या का हल सपने में दिखाई न दे. जब समाधान मिल जाए, तब उस कागज में लिपटी लौंग को किसी हरे पौधे की जड़ में दबा दीजिए.
संतोष जी का मानना है कि यह प्रयोग मानसिक शांति के साथ साथ आत्मबल भी बढ़ाता है. सपनों के ज़रिए ईश्वर या ब्रह्मांड कोई संकेत देता है, बस जरूरत होती है उसे समझने की.
अगर आप लंबे समय से किसी बात से परेशान हैं और कोई रास्ता नहीं सूझ रहा, तो इस उपाय को एक बार जरूर आजमाइए. कई बार हल हमारे ही पास होता है, बस हम उसे देख नहीं पाते.
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा