एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन खुला पर्यटकों के लिए, दिखीं 74 वैराइटी
श्रीनगर का सिराज बाग, मशहूर डल झील के किनारे बना है। इस बाग में आपको ट्यूलिप की कलियां, अधखिले और पूरे खिले फूलों की 74 वैराइटी देखने को मिलती है। इसे इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन भी कहा जाता है जोकि जबरवान पर्वत की तलहटी में है। पर्यटन विभाग हर साल 'ट्यूलिप फेस्टिवल' का भी आयोजन करता है। अगर आप भी यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है-
ट्यूलिप गार्डन आने का सबसे सही समय
इस गार्डन की अद्भुत खूबसूरती देखने का सबसे अच्छा समय मार्च महीने के अंत से लेकर 20-25 अप्रैल तक है। घाटी में ट्यूलिप खिलने का यही समय होता है।
वसंत महीने के बाद गार्डन बंद कर दिया जाता है और अगले सीजन की तैयारी शुरू हो जाती है। इस समय ट्यूलिप की खूबसूरती देखते ही बनती है। इतने सारे रंगों के ट्यूलिप फूलों के साथ बाग गुलजार नजर आता है।
मल्टी कलर ट्यूलिप से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक
इस गार्डन में ट्यूलिप फूलों की काफी सारी किस्में हैं, जिसमें मल्टी कलर ट्यूलिप से लेकर, डबल लेयर ट्यूलिप, तोते के आकार के ट्यूलिप शामिल हैं।
ये गार्डन फोटोग्राफी के लिए बहुत ही मशहूर है। जब यहां आएं तो अपने साथ कैमरा, ट्राईपॉड लाना ना भूलें। गार्डन में फोटोग्राफी करने की मनाही नहीं है।
जब आप इस गार्डन को अलग-अलग जगहों जैसे डल झील, चश्मे शाही से देखते हैं तो हर जगह से इसका व्यू कमाल का दिखता है।
इस ट्यूलिप फेस्टिवल में आपको कश्मीर का पारंपरिक नृत्य और संगीत का आनंद लेने का भी मौका मिलता है। ये फेस्टिवल 20 दिनों तक चलता है और बहार-ए-कश्मीर के अंतर्गत आता है।
इस फेस्टिवल के जरिए वादी में वसंत महीने का स्वागत किया जाता है। ये सैलालियों के आने का भी मौसम माना जाता है।
फेस्टिवल के दौरान टूरिस्टों के लिए हॉलैंड से लाखों ट्यूलिप मंगाए जाते हैं। इसका मकसद कश्मीर में बागवानी को बढ़ावा देना है।
कैसे पहुंचें ट्यूलिप गार्डन तक?
ट्यूलिप गार्डन से सबसे नजदीकी श्रीनगर एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से ट्यूलिप गार्डन 19 किलोमीटर की दूरी पर है।
दिल्ली से श्रीनगर के लिए सीधी ट्रेन भी है। वैसे यहां आसानी और जल्दी पहुंचने का जरिया फ्लाइट ही है।
आपको ट्यूलिप गार्डन में एंट्री के लिए टिकट लेनी होती है, जिसकी कीमत 75 रुपए कम है। बच्चों के लिए टिकट की कीमत कम रखी गई है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप ट्यूलिप गार्डन की एक शांत सैर करना चाहते हैं तो वीकडेज पर आने का प्लान करें।
चूंकि ये एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है तो यहां भीड़ काफी होती है, इसलिए अपने टिकट और रुकने का इंतजाम एंडवांस में करा लें।
यहां गार्डन में ट्यूलिप के फूलों और पौधों को छूना या उन्हें तोड़ना मना है। ये सिर्फ देखने के लिए हैं।
इस समय भी श्रीनगर की फिजा में हल्की ठंडक रहती है तो अपने साथ कुछ गर्म कपड़े जरूर रखें।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?