बिना लक्षण शुरू होता है फैटी लिवर, समय रहते न करें नजरअंदाज
गलत खानपान और दिनचर्या से लिवर के गंभीर रोग हो सकते हैं. इन रोगों में सबसे सामान्य रोग है फैटी लिवर. यानी लिवर पर चर्बी का जमना. यह लिवर के गंभीर रोगों की शुरुआत है. यदि फैटी लिवर पर नियंत्रण न किया जाए और उपचार नहीं किया जाए तो लिवर से संबंधित कई गंभीर रोग हो सकते हैं. इनमें लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर भी शामिल हैं. लिवर को सुरक्षित रखने के लिए और बीमारियों से बचानेके लिए क्या करें. यह आपको एक्सपर्ट बताएंगे.
लिवर के फैटी होने के कई कारण होते हैं. इनमें शराब और गलत खानपान मुख्य हैं. इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें भी फैटी लिवर का खतरा रहता है. फैटी लिवर में अक्सर कोई लक्षण नहीं होते, जब रोग गंभीर हो जाता है तब इसके लक्षण उभरते हैं. फैटी लिवर से केवल लिवर संबंधी ही नहीं बल्कि कई और गंभीर रोग भी हो सकते हैं.लिवर के कुल भार का 10 प्रतिशत चर्बी हो जाती है तब फैटी लिवर की परेशानी होती है. यह चर्बी लिवर की कोशिकाओं में जमा हो जाती है. शराब और खानपान के कारण हुए फैटी लिवर में स्थिति अलग होती हैं.
क्या होते हैं लक्षण
फैटी लिवर में अक्सर कोई लक्षण नहीं उभरते हैं. जिन मरीजों में लक्षण उभरते हैं उनमें थका हुआ होना या सामान्य रूप से खुद को बीमार महसूस करना मुख्य हैं. मरीज केपेट के उपरीदाहिने हिस्से में दर्द होना. इसके अलावा यूरिन का रंग गहरा होना. पेट का सूजाहुआ महसूस होना. त्वचा पर कहीं खुजली होना. आंखों का रंग पीला पड़ना मल काला होना. गंभीर लक्षणों में खून की उल्टी होना शामिल है.
ऐसे बच सकते हैं
लिवर को फैटी होने से बचाना है तो अपना वजन नियंत्रित रखें. ज्यादा तला भुना खाने से बचें और शराब का सेवन बंद करें या फिर कम से कम कर दें. यदि धूम्रपान करते हैं तो तुरंत छोड़ दें. खून में यदि कोलेस्ट्रॉल या ट्राईग्लेसाईड ज्यादा हो तो उसे नियंत्रित करें. दिनचर्या को नियमित करें. व्यायाम करें और फल और सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करें और वसा रहित भोजन करें. कोई भी लक्षण उभरने पर डॉक्टर से संपर्क करें.
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?