ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर ने किया इमोशनल पोस्ट, फैंस कर रहे कयास
टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी पिछले कुछ वक्त से अपने ब्रेकअप को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। वो अपने को-स्टार अंकित गुप्ता को डेट कर रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से दोनों के ब्रेकअप की खबरें इंडस्ट्री की टॉप न्यूज बनी हुई हैं। अब ब्रेकअप की इन खबरों के बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है। ये पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा है, “अगर काम को निजी मामलों जितना ही ध्यान दिया जाता, तो यह इंडस्ट्री अजेय होती।” प्रियंका की ये इंस्टाग्राम स्टोरी अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। लोग इस स्टोरी के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। उनकी स्टोरी को देखकर ऐसा लगता है कि उनके और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबरें अब काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। जो अब प्रियंका तक भी पहुंच रही हैं।
दोनों ने कभी नहीं स्वीकारी रिश्ते की बात, अब किया अनफॉलो
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता धारावाहिक ‘उड़ारियां’ में साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं एंटरटेनमेंट जगत की गलियों में आम हो गई थीं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर की बातों को स्वीकार नहीं किया और खुद को अच्छा दोस्त ही बताया। लेकिन अब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे प्रशंसकों को आश्चर्य हो रहा है कि क्या वे अलग हो गए हैं।
पिछले दिनों प्रियंका के बयान ने खींचा सबका ध्यान
कुछ दिन पहले प्रियंका मुंबई में एक फैशन शो में शोस्टॉपर बनीं, जहां उन्होंने कहा कि बदलाव हमेशा अच्छे होते हैं। उनके इस बयान ने सबका ध्यान खींचा, जब उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि विकसित होना हमेशा अच्छा होता है, परिवर्तन हमेशा अच्छे होते हैं। विकसित होने के लिए व्यक्ति को आगे बढ़ना होगा। इसलिए, निश्चित रूप से, विकसित होना एक अच्छी बात है, चाहे वह रिश्ते में हो या फैशन में।
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई