RCB vs PBKS: बल्लेबाजों के लिए फिर मददगार साबित हो सकती है चिन्नास्वामी की पिच!
RCB vs PBKS: IPL 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का कारवां अब चौथे हफ्ते में आ गया है। IPL के इस सीजन में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं IPL 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ये मुकाबला 18 अप्रैल को शाम 7.30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होम ग्राउंड स्टेडियम है। बता दें इस सीजन में RCB अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। बेंगलुरु और पंजाब दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
RCB और PBKS के बीच IPL में अब तक 33 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पंजाब ने 17 और बेंगलुरु ने 6 मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है। इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो RCB का हाईएस्ट स्कोर 241 और पंजाब का 232 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं इन मुकाबलों में RCB का पंजाब के खिलाफ सबसे कम स्कोर 84 रन रहा, तो पंजाब का 88 रन रहा है। आंकड़ों के बाद अब बात करते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की। तो सबसे पहले जानते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 के बारे में
जानें पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले IPL पर काफी रन बने थे। हांलाकि इस सीजन में यहां पर हुए पिछले दोनों मैच हाई स्कोररिंग नहीं थे। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं। IPL 2024 में यहां 7 मैच खेले गए थे जिसमें से 4 मैच डिफेंड करने वाली टीम ने जीते थे। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक कुल 93 IPL मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 51 मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। यानी साफ है कि टॉस इस मैदान पर टॉस किरदार निभाता है। RCB ने यहां 93 मैच खेले, 43 में टीम को जीत और 45 मैचों में हार मिली है। यहां टीम का 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।
कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम
अब बात कर लेते हैं वेदर रिपोर्ट के बारे में। मौसम के मिजाज को देखें तो 18 अप्रैल को होने वाले IPL के इस मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका ना के बराबर है। बेंगलुरु में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है। दिन में बादल जरूर आसमान पर दिख सकते हैं लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अगर मौसम किसी तरह से मुकाबले को खराब करता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा।
RCB की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
PBKS की संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई