फर्स्ट डे फर्स्ट फ्लॉप? 'ओडेला 2' की धीमी शुरुआत से मेकर्स को झटका
तमन्ना भाटिया की नई फिल्म 'ओडेला 2' 17 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक रही है। यह तेलुगु सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 2022 में आई 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है।
'अरनमई 4' से काफी कम हुई कमाई
तमन्ना के स्टारडम और सीक्वल की वजह से उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन पहले दिन का कलेक्शन मात्र 85 लाख रुपये रहा। यह तमन्ना की पिछली रिलीज अरनमनई 4 (चार करोड़ 65 लाख रुपये) से 80% कम है।
हिंदी भाषा में फिल्म ने किया निराश
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया गया था कि 'ओडेला 2' पहले दिन दो-तीन करोड़ रुपये कमा सकती है, क्योंकि तमन्ना की मौजूदगी और इसके पहले भाग की लोकप्रियता इसके साथ जुड़ी हुई थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद टिकट खिड़कियों पर दर्शकों की भीड़ नहीं दिखी। सुबह के शोज में 15.82% और पूरे दिन औसतन 16% ऑक्यूपेंसी रही। तेलुगु मार्केट में फिल्म को थोड़ा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन हिंदी बेल्ट में यह पूरी तरह फीकी नजर आई, जहां इसकी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 3.67% थी। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं ने भी फिल्म की रफ्तार को धीमा किया। कुछ फैंस ने तमन्ना के अभिनय की तारीफ की, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट, वीएफएक्स और स्क्रीनप्ले की लोग काफी आलोचना कर रहे हैं।
इन फिल्मों से है मुकाबला
'ओडेला 2' का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है। फिल्म की कहानी ओडेला गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। 'ओडेला 2' की कमजोर शुरुआत तमन्ना और उनकी टीम के लिए बड़ा झटका है। फिल्म को 'केसरी चैप्टर 2', 'गुड बैड अग्ली' और 'जाट' जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। अगर वीकएंड में वर्ड-ऑफ-माउथ बेहतर हुआ तो फिल्म का कलेक्शन में थोड़ा सुधार हो सकता है।
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई