कोलकाता से विदिशा: एक माँ की प्रेम कहानी, बच्चे और जिंदगी के बीच
विदिशा: सोशल मीडिया आजकल रिश्तों को जोड़ने का एक नया जरिया बन चुका है. इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के गोमती जिले की रहने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले पहुंची और यहां के रहने वाले युवक से शादी कर ली. खास बात ये रही कि महिला और युवक की जान-पहचान स्नैपचैट पर हुई थी, और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा.
त्रिपुरा से फ्लाइट से पहुंची कोलकाता
महिला ने बताया कि, "वह पिछले डेढ़ साल से युवक प्रदीप से स्नैपचैट पर चैटिंग कर रही थी. चार दिन पहले उसने त्रिपुरा से एक लंबा सफर तय किया, पहले फ्लाइट से अगरतला से कोलकाता पहुंची. इस यात्रा के लिए उसने अपनी सोने की चेन 18,500 रुपये में बेच दी. कोलकाता से भोपाल तक वह मालगाड़ी से सफर कर विदिशा पहुंची. यहां आकर उसने बैरसिया के आर्य समाज मंदिर में प्रदीप से विवाह रचा लिया.'' महिला ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि, ''वह अपनी मर्जी से आई है और अब अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती.'' उसने बताया कि, ''अब वह प्रदीप के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती है.'' त्रिपुरा से आई पुलिस ने जानकारी दी कि, ''महिला के पहले पति देवब्रत शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है. जब महिला से संपर्क किया गया तो उसने साफ कहा कि वह अपनी इच्छा से विदिशा आई है और प्रदीप से विवाह कर लिया है.''
प्यार की खातिर युवक ने बच्चों को किया स्वीकर
प्रदीप जाटव ने कहा कि, ''उनकी दोस्ती स्नैपचैट पर हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, और अब शादी में तब्दील हो गई.'' उन्होंने बताया कि महिला के बच्चों को भी उसने स्वीकार कर लिया है. हालांकि, महिला की बड़ी बेटी को उसका पूर्व पति अपने साथ त्रिपुरा वापस ले गया है, जबकि करीब दो साल का बेटा उसके साथ ही रहेगा.
महिला बोली, अपनी मर्जी से आई हूं
विदिशा महिला थाने के एएसआई संजय नामदेव ने पुष्टि की कि, ''महिला ने थाने आकर खुद को त्रिपुरा निवासी बताते हुए प्रदीप से शादी की बात कही थी. त्रिपुरा पुलिस के आने पर उसने फिर यही बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से आई है और यहीं रहना चाहती है.'' महिला थाना प्रभारी उर्मिला ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, ''महिला की इच्छा और बयान को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसे रोका नहीं.''
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
चोरी के गहनों से खरीदी कार, प्रेमी-प्रेमिका की साजिश का खुलासा
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
आसपास के लोगों से पूछताछ, CCTV खंगाले जा रहे
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी
पुलिस ने गांव में आरोपी का जुलूस निकालकर दी सख्त चेतावनी