शहरों में स्वच्छ शौचालय के लिए 57.70 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 57 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किए गए। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के लिए 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए। इस राशि से 1389 शौचालयों की मरम्मत की जाएगी।
शौचालयों के संधारण के लिए 15.12 करोड़ मंजूर
इसके साथ ही स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव एवं संधारण के लिए 15 करोड़ 12 लाख रुपए भी मंजूर किए गए। इस राशि से सामुदायिक शौचालयों के उन्नयन के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।
अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान की गति को और तेज करने, कचरा डिस्पोजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने विभिन्न मदों से राशि जारी की गई है। इस राशि से शौचालयों की मरम्मत, सफाई तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे।
स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण देने प्रतिबद्ध : साव
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा, हम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सजग करने के साथ उन्हें स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय एक सुविधा से कहीं अधिक आम नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा है। राज्य सरकार ने शौचालयों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालय सुनिश्चित करने के लिए राशि जारी की है।
550 से अधिक स्थानों का सीटीयू के रूप में चिन्हित
साव ने बताया कि नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहे एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मिशन मोड पर स्वच्छता लक्षित इकाइयों .की पहचान कर स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं। अब तक ऐसे 550 से अधिक स्थानों को सीटीयू या जीवीपी के रूप में चिन्हित कर स्वच्छ किया जा चुका है। इन स्थलों पर खुले में कचरा फेंकने या दोबारा गंदगी करने वालों के लिए दंड का प्रावधान भी किया गया है।
जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
बिक्रम सिंह मजीठिया बोले—AAP के 2 MP दे सकते हैं इस्तीफा
रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘आप मेरी मां का क्रश’—ट्रंप के बयान पर किंग चार्ल्स हुए लाल
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
3 नामजद सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला
MS Dhoni जैसे अंदाज में खेले शानदार शॉट्स
मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप
भंसाली के निर्देशन में फिर दिखेगा भव्य सिनेमाई अनुभव
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
ईरान का बड़ा दावा—माजिद टेक्नोलॉजी से F-15E जेट को किया ढेर
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय