PBKS vs KKR: मुल्लांपुर की पिच में क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा?
PBKS vs KKR: IPL 2025 का 31वां मैच आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. मैच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पंजाब का होम ग्राउंड है. चलिए आपको बताते हैं पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? और यहां पर IPL का रिकॉर्ड कैसा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं. अगर टीम आज जीतती है तो अंक तालिका में टॉप 4 में शामिल हो जाएगी, अभी टीम पांचवे नंबर पर है. पंजाब किंग्स ने 5 में से 3 मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर टीम कोलकाता से पीछे छठे नंबर पर है. अगर आज पंजाब जीती तो वह टॉप 4 में आ सकती है.
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में IPL रिकॉर्ड
इस स्टेडियम को पंजाब किंग्स ने 2024 में अपना होम ग्राउंड बनाया था, उस सीजन 5 मैच खेले गए थे. इस बार यहां 2 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 3 पारियों में स्कोर 200 के पार गया है. यहां सबसे बड़ा टीम टोटल 219 रन का है, जो पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी सीजन बनाया था.
- कुल मैच: 7
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 4.
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 3.
- टॉस जीतने वाली ने जीते: 3.
- टॉस हारने वाली टीम ने जीते: 4.
- सबसे बड़ा टीम टोटल: 219 (PBKS ने CSK के खिलाफ).
- सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 103 (PBKS के लिए प्रियांश आर्य ने CSK के खिलाफ).
- सबसे अच्छा स्पेल: 4/29 (PBKS के लिए अर्शदीप सिंह ने SRH के खिलाफ).
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
यहां बल्लेबाजों के लिए इस बार बहुत कुछ है, 4 पारियों में 3 में स्कोर 200 से ऊपर गया है. यहां आज भी बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. मुल्लांपुर की पिच पर टर्न देखने को मिल सकता है. इसलिए यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलने की उम्मीद है. बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा रन बना सकते हैं, इसलिए पॉवरप्ले महत्वपूर्ण होगा. पॉवरप्ले में ज्यादा रन आने की संभावना बनी रहेगी, आउटफील्ड भी तेज रहेगा. यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को चाहिए कि स्कोर 210 के आस पास बनाए, नहीं तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम आसानी से जीत दर्ज कर सकती है.
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की