PSL में फरहान की चौथी सेंचुरी, बाबर आज़म की कप्तानी सवालों के घेरे में
PSL 2025: भारत में IPL के रोमांच के बीच पड़ोस के देश में PSL का भी तूफान उठा है, जहां 14 अप्रैल की शाम खेले मुकाबले में एक पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपने नाम के झंडे गाड़ दिए. उसने शतक जड़ा. जो कि किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज के बल्ले से निकला दूसरा सबसे तेज शतक रहा. हम बात कर रहे हैं साहिबजादा फरहान की, जिन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच खेले मुकाबले में शानदार शतक ठोका और टीम की जीत के हीरो बने. साहिबजादा फरहान मैच में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी को हराने वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा थे.
पाकिस्तानी बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक
साहिबजादा फरहान ने किया क्या, अब जरा वो जान लीजिए. उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में पेशावर जाल्मी के खिलाफ अपना शतक पूरा किया. उनकी कुल इनिंग 52 गेंदों की रही, जिसमें 5 छक्के और 13 चौके के साथ उन्होंने 203.84 की स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए. ये PSL में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज के बल्ले से निकला दूसरा सबसे तेज शतक रहा. इससे पहले PSL 2023 में उस्मान खान ने 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था.
9 पारियों में जमाया चौथा शतक
पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में शतक जड़कर साहिबजादा फरहान एक कैलेंडर ईयर में 4 शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी और ओवरऑल दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं. चारों शतक उन्होंने सिर्फ 9 पारियों में जमाए हैं. पेशावर जाल्मी के खिलाफ जमाए शतक के बाद साहिबजादा फरहान PSL के मौजूदा सीजन में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों के PSL 10 में 131 रन बना लिए हैं.
बाबर आजम की टीम बुरी तरह हारी
साहिबजादा फरहान की शतक की बदौलत इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए. अब बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी के सामने 244 रन का लक्ष्य था. मगर इसका पीछा करते हुए पेशावर जाल्मी पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 141 रन पर ही ढेर हो गई. पेशावर जाल्मी की ओर से मोहम्मद हैरिस को छोड़ बाकी सारे बल्लेबाज नाकाम रहे. हैरिस ने 47 गेंदों पर 87 रन बनाए. बाबर आजम का खाता मुश्किल से खुला मगर वो 1 रन से आगे नहीं बढ़. आधी टीम 100 रन के अंदर ही सिमट चुकी है. ऐसे में जीत की उम्मीद बेमानी थी. नतीजा ये हुआ कि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर जाल्मी को 102 रन से हरा दिया.
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
अभनपुर में बढ़ी सतर्कता, धार्मिक स्थल पर सुरक्षा कड़ी
ट्रेन हादसे से पहले बनाया वीडियो, गंभीर आरोपों से बढ़ी हलचल