शिवपुरी में खौ़फनाक हमला: जंगली जानवरों ने 47 भेड़ों की ली जान
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा के मगरौनी चौकी क्षेत्र स्थित डिगवासा गांव में जंगली जानवर का आतंक देखने मिला. जंगली जानवर के आतंक से 47 भेड़ों की मौत हो गई है. जबकि 7 भेड़ गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना रविवार रात तीन बजे के आसपास हुई.
सुबह खून से लतपथ मिले भेड़
डिगवासा गांव के निवासी प्रहलाद बघेल ने करीब 60 भेड़ों को घर के पीछे बने कच्चे कमरे में बंद करके अपने परिवार के साथ सो गए थे. सुबह जब प्रहलाद उठे, तो उन्होंने कच्चे कमरे में भेड़ों को खून से लतपथ हालत में पाया. जिसमें ज्यादातर भेड़ मर चुकी थीं. किसी अज्ञात जंगली जानवर ने भेड़ों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेस्ट विभाग की टीम, पशु चिकित्सक और पटवारी मौके पर पहुंचे. घायल भेड़ों का इलाज शुरू किया गया.
47 भेड़ों की मौत की पुष्टि
दोपहर तक 47 भेड़ों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी, जबकि 7 भेड़ गंभीर रूप से घायल थी. ग्रामीण प्रहलाद बघेल का कहना है कि "तेंदुआ या किसी अन्य जंगली जानवर ने उसके भेड़ों पर हमला किया, लेकिन यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. इस घटना में उसे लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है."
ग्रामीण को मिलेगा मुआवजा
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफओ सुधांशु यादव सोमवार को डिगवासा गांव पहुंचे. उनका कहना है कि "हमलावर जानवर का पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. मृत कुछ भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया है. गांव के जरिए डीएनए जांच भी कराई जा रही है, ताकि हमलावर जानवर का पता चल सके. पीड़ित ग्रामीण को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा."
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
अभनपुर में बढ़ी सतर्कता, धार्मिक स्थल पर सुरक्षा कड़ी
ट्रेन हादसे से पहले बनाया वीडियो, गंभीर आरोपों से बढ़ी हलचल