सीएम साय ने बच्चे के परिजनों को दिलवाई तत्काल आर्थिक सहयता, अधिकारियो को 4 लाख रुपये की राशि देने के दिए निर्देश
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के गुढ़ियारी में हुई मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. वहीं अन्य दो घायल बच्चों के बेहतर उपचार को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए है. सीएम साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ सतत संपर्क बनाए हुए हैं और स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं. दोनों घायल बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने की खबर है.
3 बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे, 1 की मौत
बता दें, रामनगर चौकी इलाके में स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सीवरेज टैंक निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था. बारिश या पाइपलाइन लीकेज के चलते इसमें पानी भर गया था. वहीं कल 13 अप्रैल को में 3 मासूम बच्चे खेलते-खेलते गिर गए. हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने मासूम की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने घटना को बताया दुर्भाग्य जनक बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही घटना की पुनरावृत्ति से बचने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है.
क्या कहते हैं जिम्मेदार
रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने इस मामले को लेकर कहा कि दुखद घटना हुई है, एक बच्चों की मौत हो गई है. कॉलोनी में सोक पिट बनाया गया है था क्योंकि सीवेज वाटर के लिए एग्जिट नहीं है, सेप्टिक टैंक ओवरफ़्लो होता था इसलिए वो पिट बनाया गया था. उन्होंने आगे कहा कि पीएम आवास के ठेकेदार ने सोक पिट खोदा लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं किए. एक जाँच कमिटी बनाई जाएगी , जाँच के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
आग का खौफनाक मंजर: बेंगलुरु में PG से कूदकर बचाईं 50 लड़कियों ने जान
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, यूजर्स ने दी नसीहत
कोर्ट पेशी पर Arvind Kejriwal का बड़ा फैसला, जज को पत्र भेजकर जताई आपत्ति
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
पानी में बहते पैकेट्स देखकर पुलिस चौंकी, निकला बड़ा ड्रग्स नेटवर्क
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द आएगी अगली किस्त
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान