इसी महीने घोषित होंगे 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड के नतीजे
भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अगले महीने यानी मई के पहले सप्ताह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मई के पहले सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं. एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर देख सकते हैं. अपना परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थी को चेक रिजल्ट ऑप्शन पर रोल नंबर लॉग इन करना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी की थी, लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित करने के आदेश दिए हैं. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों कक्षाओं की करीब 80 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है, शेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चली थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक संपन्न हुई थी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में करीब 17 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें, फिर सबमिट करें। जानकारी भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
यात्रियों ने उठाए सवाल—सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही क्यों हो रहीं प्रभावित
खनन प्रभावित जिलों के लिए बनी योजना पर विवाद गहराया
दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Akhilesh Yadav की सपा ने Gujarat में मारी बाजी
आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर ये फूड्स जरूर खाएं
Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द