ट्रंप की सत्ता गिराने का सपना, 17 साल के लड़के ने उठाया खौफनाक कदम
अमेरिका से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने अपने ही माता-पिता का कत्ल कर दिया था। मामला विस्कॉनसिन का है। हत्या के इस मामले में अब हैरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की जांच में समाने आया है कि किशोर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध करता था। नफरत का आलम यह था कि किशोर ट्रंप की हत्या करने के साथ-साथ उनकी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता। इस काम को पूरा करने के लिए युवक को धन की जरूरत थी लिहाजा उसने अपने माता-पिता को ही मार डाला।
फरार हो गया था निकिता कैसाप
हाल में जारी की गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पिछले महीने वाउकेशा काउंटी के अधिकारियों ने निकिता कैसाप (17) पर अपनी मां तातियाना कैसाप और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर की हत्या करने, चोरी और अन्य अपराधों को अंजाम देने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। अधिकारियों का आरोप है कि किशोर ने फरवरी में मिलवाउकी हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह 14,000 अमेरिकी डॉलर नकद लेकर फरार हो गया था।
कंसास से हुई थी गिरफ्तारी
हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस ने निकिता कैसाप को पिछले महीने कंसास से गिरफ्तार किया था। अब अधिकारियों ने कैसाप पर अपने माता-पिता की हत्या की साजिश रचने, ड्रोन और विस्फोटक खरीदने और एक रूसी बोलने वाले शख्स सहित अन्य लोगों के साथ अपनी प्लानिंग शेयर करने का आरोप लगाया है।
जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसमें कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि कैसाप ने अमेरिका के राष्ट्रपति की हत्या के लिए एक मैनिफेस्ट लिखा था। वह राष्ट्रपति ट्रंप को मारने और अमेरिका की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपनी योजना के बारे में अन्य के संपर्क में था। माता-पिता की हत्या कैसाप ने इसलिए की जिससे वह योजना को पूरी कर सके। पैसों का इंतजाम कर सके और आजादी से अपने मंसूबों को अंजाम दे सके।
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
यात्रियों ने उठाए सवाल—सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही क्यों हो रहीं प्रभावित
खनन प्रभावित जिलों के लिए बनी योजना पर विवाद गहराया
दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Akhilesh Yadav की सपा ने Gujarat में मारी बाजी
Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
तब्बू ने दी बड़ी अपडेट, अजय देवगन संग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू