एशिया के पहले बल्लेबाज़ बने विराट कोहली, T20 में लगये 100 अर्धशतक
Virat Kohli: भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. विराट कोहली ने रविवार को अपने शानदार करियर में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है. विराट कोहली अब T20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक पूरे करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की.
विराट कोहली ने रचा इतिहास
विराट कोहली ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL मुकाबले में अर्धशतक जड़कर इस मील के पत्थर को छू लिया है. विराट कोहली 62 रन बनाकर नाबाद रहे और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17.3 ओवर में 9 विकेट बाकी रहते 174 रन का टारगेट चेज कर लिया. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर T20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर थे. विराट कोहली ने IPL में अपना 58वां अर्धशतक दर्ज किया, जिससे लीग में उनके 50 से अधिक स्कोर की संख्या 66 हो गई, जो IPL इतिहास में सबसे अधिक 50+ स्कोर के वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी है.
विराट कोहली के नाम रिकॉर्ड्स का अंबार
अपने IPL करियर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले डेविड वॉर्नर ने 184 मैचों में 62 अर्धशतक और 4 शतक बनाए हैं. इसकी तुलना में, विराट कोहली ने 258 IPL मैचों में 58 अर्धशतक और 8 शतक बनाए हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में, विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान T20 क्रिकेट में 13,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. इस उपलब्धि के साथ, विराट कोहली एक खास लिस्ट में शामिल हो गए, जो क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल पांचवें खिलाड़ी बन गए.
T20 इंटरनेशनल में 4,188 रन ठोके
विराट कोहली ने भारत के लिए 125 T20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 4,188 रन बनाए. जिसमें 1 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने पिछले साल 29 जून को T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में 59 गेंदों पर 76 रनों की यादगार पारी खेली थी. इस पारी के जरिए उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को ट्रॉफी जीतने में मदद की थी. इसके बाद उन्होंने इस प्रारूप में अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया था.
Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
विकास की समीक्षा और जनसमस्याओं पर मंथन, 5 मई को खास आयोजन
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
कहीं राहत तो कहीं आफत: MP में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता
“सांसद न होते तो पहचान नहीं” – Raghav Chadha पर तीखा हमला
राकेश सिंह पर गंभीर आरोप, IAS एसोसिएशन तक पहुंची शिकायत
MP में 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: पुनः परीक्षा 1 जून से शुरू
छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड में, विधानसभा सत्र और कैबिनेट मीटिंग पर नजर
मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें