शादी या ब्रेकअप? करण कुंद्रा ने अफवाहों पर लगाई क्लास, सोशल मीडिया पर दी सफाई
टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के फैंस को इनकी शादी का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जल्द ही एक रियलिटी शो में दोनों सगाई कर सकते हैं। लेकिन, इस तरह की अफवाहों पर हाल ही में करण कुंद्रा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।
बोले- 'कॉल करके कंफर्म क्यों नहीं कर लेते?'
करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'नए जमाने के प्यारे टैबलॉयड। मैं अपनी शादी की खबरें पढ़-पढ़कर परेशान हो गया हूं। मैं क्योंकि दुबई में हूं तो अपनी सगाई का एलान शो पर करूंगा। हो सकता है कि ऐसी खबरें आपको नंबर देती हों और ये खबर आपकी प्राथमिकता हों। मगर, बता दूं कि आपमें से कई सारे लोग मुझसे और मेरे एजेंट से एक कॉल दूर हैं। आप कॉल करके कंफर्म क्यों नहीं कर लेते? अभी थोड़ा ज्यादा हो रहा है'।
बोले- 'मैं खुद एनाउंस कर लूं?'
करण ने आगे लिखा है, 'मेरी शादी, सगाई, रोका, बच्चा, ब्रेकअप, मिडलाइफ क्राइसिस मैं खुद एनाउंस कर लूं प्लीज। मेरी तरफ से आप सभी को बहुत प्यार और शुभकामनाएं'। इसके अलावा एक्टर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वे तेजस्वी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'सब एआई है, आई हम नागपुर में हैं...'।
बिग बॉस 15 में आए करीब
करण कुंद्रा की तेजस्वी प्रकाश से पहली मुलाकात रियालिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में हुई। इस शो में दोनों ने हिस्सा लिया था, शो पर ही वे एक-दूसरे के करीब आए। शो से बाहर आने के बाद अपने रिलेशनशिप को सबके सामने कबूल भी किया। करण कुंद्रा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘मिसिंग फेस’ कर रहे हैं। इसके अलाव वह शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी नजर आते हैं। इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं।
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा