मप्र कांग्रेस में नियुक्तियों का नया फार्मूला तैयार, लंबे समय से पद पर जमे ब्लॉक अध्यक्ष हटाए जाएंगे
इंदौर: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को हटाने की कवायद तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नया फॉर्मूला तैयार किया है. जिसके तहत लंबे समय से पद पर बने जिला अध्यक्ष और 50 साल से ज्यादा उम्र के ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया जाएगा. मध्य प्रदेश खाद्यान्न
जिला अध्यक्षों को आधार और शक्ति बनाएंगे राहुल
इसी सप्ताह गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया. जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों (कांग्रेस अध्यक्ष) को आधार और शक्ति बनाने का ऐलान किया. इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें कई अधिकार देने की बात कही गई है.
राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद एमपी में प्रक्रिया तेज
राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस (Congress) ने जो फॉर्मूला तैयार किया है. इसमें लंबे समय से सत्ता में काबिज अध्यक्षों को हटाया जाना तय माना जा रहा है. जिससे संगठन में हलचल मची हुई है. इन जिलों के अध्यक्षों का हटना तय: विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मप्र के देवास, सतना, उज्जैन नगर अध्यक्ष, कटनी, रायसेन, विदिशा, खंडवा नगर अध्यक्ष, उमरिया, इंदौर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रतलाम ग्रामीण जिला अध्यक्षों का हटना तय माना जा रहा है।
50 फीसदी ब्लॉक अध्यक्ष हटाए जाएंगे
कांग्रेस के नए फॉर्मूले के तहत प्रदेश के 50 फीसदी से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्षों को भी हटाया जाएगा। इसमें उन ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया जाना है, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो गई है। संगठन में सक्रिय लोगों को अध्यक्ष बनाया जाएगा। जातिगत आधार पर भी होगी नियुक्ति: कांग्रेस संगठन में शहर, ग्रामीण और ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर जातिगत आधार पर नियुक्तियां कर सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अध्यक्षों की सूची तैयार कर ली है, जिसे जारी किया जा सकता है।
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
छात्रों और युवाओं ने पेश किए नए स्टार्टअप आइडियाज
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया