हेली मैथ्यूज का ऑलराउंड धमाका, वनडे क्रिकेट में रचा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Hayley Matthews: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने स्कॉटलैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए ICC वुमेंस वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2025 के मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा हो रही है. भले ही स्कॉटलैंड की टीम यह मैच जीतने में सफल रही लेकिन हेली मैथ्यूज ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से फैन्स का दिल जीतने में सफलता हासिल की. इस मैच में हेली मैथ्यूज के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. जिसे वो चाहकर भी याद नहीं रखना चाहेंगी. हेली मैथ्यूज़ पुरुष या महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसी खिलाड़ी बन गईं, जो एक ही मैच में शतक बनाने और चार विकेट लेने के बाद भी मैच हार गई हो. इससे पहले ऐसा अनोखा संयोग महिला और पुरुष वनडे क्रिकेट में कभी नहीं बन पाया था. इस मैच में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने 11 रनों से हरा दिया था.
5 बार हार में भी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
मैच की बात करें तो हेली मैथ्यूज ने पहले गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 56 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं, बाद में बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. अपनी 114 रन का पारी में हेली ने 14 चौके लगाए. बता दें कि भले ही वेस्टइंडीज की टीम मैच हार गई, लेकिन हेली मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इसके अलावा हेली मैथ्यूज महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाली खिलाड़ी हैं. उनके साथ ऐसा पांचवीं बार हुआ है. जब टीम हारी लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम करने में सफल रहीं हैं. इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टेफनी टेलर जिनके नाम महिला वनडे क्रिकेट में हारे हुए मैच में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.
रिटायर्ड हर्ट होने के मैदान से गई थी बाहर
बता दें कि जब हेली मैथ्यूज 95 रन पर खेल रही थी तो ऐंठन का दर्द ना झेल पाने के बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया था. रिटायर हर्ट होने के बाद हेली मैथ्यूज मैदान से बाहर चली गई थी लेकिन फिर जब टीम का 9वां विकेट गिरा तो वो फिर बल्लेबाजी करने आई और शानदार शतक जमाया था लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाईं. भले ही हेली मैथ्यूज ने टीम को जीत नहीं दिला सकीं लेकिन उनके जज्बे को फैन्स सलाम कर रहे हैं.
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
छात्रों और युवाओं ने पेश किए नए स्टार्टअप आइडियाज
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता