प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, गिधौरी में क्यों नहीं हो रही सख्त कार्रवाई?
जिले में जहां प्रशासन आमतौर पर जनशिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करता नजर आता है। ग्राम गिधौरी में खुलेआम चल रहे नकली शराब के कारोबार पर चुप्पी साध लेना कई सवालों को जन्म दे रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम गिधौरी के कुछ हिस्सों में नकली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि इस गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
गांववासियों का आरोप है कि पुलिस को इस पूरे नेटवर्क की जानकारी होने के बावजूद अपराधियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे उनके हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन अन्य मामलों में इतनी तेजी दिखाता है, तो ग्राम गिधौरी की ओर से आंखें क्यों मूंदी जा रही हैं? क्या यह मामला प्रशासनिक उपेक्षा का है या फिर कोई राजनीतिक हस्तक्षेप इस कार्रवाई में बाधा बना हुआ है?
थाना प्रभारी का दावा
जब इस विषय में गिधौरी थाना प्रभारी शशांक सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब का काम किया जा रहा था। लेकिन अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे यह काम बंद हो चुका है। हालांकि, गांव के हालात और जनता की शिकायतें इस दावे से मेल नहीं खा रही हैं। जिलेवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द स्थिति की गंभीरता को समझेगा और ग्राम गिधौरी को इस अवैध और खतरनाक कारोबार से जल्द मुक्त करेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
श्रेयस की कूल कप्तानी बनाम पाटीदार का शांत दिमाग
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
छक्के को चौका देने का आरोप, मैच का टर्निंग पॉइंट बना?