ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की का करियर 1 मैच में खत्म, सिर पर लगी चोट के कारण लिया संन्यास
Will Pukowski: ऑस्ट्रेलिया के 27 साल के बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है. विल पुकोवस्की का इंटरनेशनल करियर सिर्फ एक मैच का रहा, जो कि उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए खेला था. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का फ्यूचर कहे जाने वाले विल पुकोवस्की के संन्यास की वजह कहीं ना कहीं उन्हें लगातार हुई कन्कशन को माना जा रहा है.
भारत के खिलाफ सिडनी में खेला इकलौता मैच
विल पुकोवस्की ने साल 2021 में भारत के खिलाफ खेले सिडनी टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने उस मैच में 72 रन बनाए थे, जिसमें पहली पारी में खेली 62 रन की दमदार इनिंग भी शामिल रही थी. हालांकि, उस मैच के बाद फिर कभी विल पुकोवस्की ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं आ पाए, जिसमें उन्हें हुए लगातार कन्कशन की अहम भूमिका रही.
12 बार हुए कन्कशन का शिकार
अपने क्रिकेट करियर के दौरान पुकोवस्की लगातार कन्कशन का शिकार होते रहे हैं. वो कई बार सिर पर गेंद खा चुके हैं, जो कि उनके संन्यास की बड़ी वजह बताई जा रही है. एक आंकड़े के मुताबिक पुकोवस्की के करियर में कुल 12 बार गेंद उनके सिर पर लगी है, जिसमें से 9 बार तो उनके साथ ऐसा हादसा इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही हो चुका था.
कभी मेंटल हेल्थ तो कभी चोट… पुकोवस्की रहे टीम से बाहर
2018-19 में पुकोवस्की ने मेंटल ब्रेक लिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो मानसिक तौर पर ठीक नहीं हैं और इसलिए वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. 2021 में भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट खेलने के बाद, वो कंधे में चोट के कारण बाहर हो गए थे. अक्टूबर 2022 से उन्होंने क्रिकेट से लंबा ब्रेक लिया था और 3 महीने बाद वापसी की थी.
विल पुकोवस्की का करियर
विल पुकोवस्की का फर्स्ट क्लास करियर 7 साल का रहा है. इस दौरान उन्होंने 36 मैच खेले, जिसकी 57 पारियों में 45 से ज्यादा की औसत से 2350 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 255 रन का रहा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके 7 शतक और 9 अर्धशतक है. विल पुकोवस्की ने 14 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 से ज्यादा की औसत से 333 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में विल पुकोवस्की ने 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं.
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।
मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर खत्म, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बहू पर भी लागू होगी पति वाली कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी।
बयानबाजी पर सियासी-धार्मिक तकरार, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया करारा जवाब
किसानों के हित में फैसला, कैबिनेट ने 4 गुना मुआवजा किया मंजूर
जहां गूंजीं थीं चीखें, आज कैसा है बैसरन घाटी का हाल
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान; भोरमदेव अभयारण्य में 27 अप्रैल से शुरू होगी जंगल सफारी।